RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

उपायुक्त ने राजस्व कार्यों में अंचलाधिकारियों को तेजी लाने का दिया निर्देश।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 मई।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से राजस्व, भू-अर्जन, भू-हस्तांतरण और जिले में चल रही विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों व अंचलाधिकारी को कार्य संस्कृति में सुधार लाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु तत्पर रहने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडो में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए 100 सय्या वाला प्रस्तावित कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल का निर्माण, विज्ञान प्रयोगशाला, नया परिसदन भवन, मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत हेलीकॉप्टर की सेवा चालू रखने हेतु हेलिपैड का निर्माण, संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना, डिग्री महाविद्यालय सारवां हेतु जमीन चिन्हित, केन्द्रीय कारा देवघर के लिए अतिरिक्त भूमि, अग्निशमन और आवासीय भवन, देवघर नए कोर्ट भवन निर्माण हेतु 20 एकड़ एवं अतिरिक्त 12 एकड़ भूमि, विश्वविद्यालय की स्थापना देवीपुर में, होली डे होम, 500 बेड का हॉस्पीटल, ऑफिस ऑफ डीसीआईडी, औद्योगिक क्षेत्र विकास विस्तारीकरण, आवासीय कॉलोनी निर्माण, सैटेलाईट टाउन, पीपीपी मोड पर 500 बेड अस्पताल निर्माण, डिग्री महाविद्यालय मारगोमुण्डा, देवीपुर थाना भवन निर्माण, +2 उच्च विद्यालय केन्दुआ देवीपुर में जमीन चिन्हित से जुड़े मामलों पर चर्चा करते हुए संबंधित अंचलाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया, ताकि गुणवत्ता और समयबद्धता पर कार्यों को पूर्ण किया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने जिले में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गति देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि भूमि हस्तांतरण से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए ताकि विकास कार्य बाधित न हों।

सभी अंचलाधिकारी अपने कार्यालय में जनता दरबार का करेंगे आयोजन

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अंचल में म्युटेशन की गति, जीएम लैण्ड का मैपिंग, सरकारी जमीन का मॉनिटरींग और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने, अवैध जमाबंदी से संबंधित मामलों के अलावा परिशोधन पोर्टल के माध्यम से शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया। आगे उन्होंने अधिग्रहित भूमि का दाखिल खरीज मामलों, दाखिल खरीज रद्द माला, म्यूटेशन, खतियान रैयत के उतराधिकारी एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खरीज की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व न्यालयों में लंबित वादी, ऑनलाईन राजस्व वादी की सुनवाई के अलावा जिला अन्तर्गत प्रकृति आपदा से प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान से संबंधित कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने राजस्व संबंधित कार्यों की निगरानी को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व मधुपुर को दिशा निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारी को क्षेत्र भ्रमण के अलावा नियमित रूप से जनता दरबार लगाने का निर्देश दिया, ताकि आमजनों को इसका सीधा लाभ मिल सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अमर कुमार, सभी अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बेंगलुरु में निवेशकों की गोलमेज बैठक ने विकसित भारत @2047 विजन को आगे बढ़ाया।

rktvnews

नई दिल्ली में पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) 2.0 के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखशाला का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखण्ड प्रिमियर लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए पुष्कर सिंह धामी।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:बगहा में प्लास्टिक बैग के खिलाफ सख्त कार्रवाई, दुकानों पर हुई छापेमारी।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता पर्ची नहीं रहने पर भी मतदान करेंगे मतदाता-जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल बच्चों संग “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment