RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के सफल आयोजन को लेकर अंतर्विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)11 मई।उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में AMB–NDD 2026 से संबंधित अंतर्विभागीय जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में आगामी राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस (NDD) कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि 15 मई 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस तथा 18 मई 2026 को मॉप-अप दिवस का सफल संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी बच्चा कार्यक्रम से वंचित न रहे।
बैठक में संबंधित विभागों को विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल दवा एवं IEC सामग्री समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही अंतिम छोर तक दवा एवं प्रचार-प्रसार सामग्री पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को कृमि संक्रमण एवं अनीमिया से मुक्त करने के उद्देश्य से सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं, शिक्षकों एवं अन्य संबंधित कर्मियों का सहयोग लेने को कहा गया।
बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि MDA राउंड के चिन्हित फोकल क्षेत्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस कार्यक्रम संचालित नहीं किया जाएगा। संबंधित क्षेत्रों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसके अतिरिक्त सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने से पूर्व कार्यक्रम से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम की नियमित मॉनिटरिंग एवं रिपोर्टिंग पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उप विकास आयुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, इसलिए सभी विभाग समन्वय स्थापित करते हुए गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Related posts

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने की मुलाकात।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना पुस्तक मेला का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में जिला स्तर पर गठित सभी नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ कोषांग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दक्षिणी नौसेना कमान में जलपोत/समुद्री प्रशिक्षण हासिल कर रहे रॉयल सऊदी नौसेना बल (आरएसएनएफ) कैडेटों के पहले बैच से भेंट की

rktvnews

Leave a Comment