RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों में संचालित स्पोकन इंग्लिश अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड) 11मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सरकारी विद्यालयों में संचालित स्पोकन इंग्लिश अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के प्रभावी संचालन, विद्यार्थियों की भागीदारी तथा अध्ययन सामग्री की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को उनकी सीखने की क्षमता एवं स्तर के अनुसार अलग-अलग कैटेगरी में विभाजित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के बच्चों के लिए उसी अनुरूप स्पोकन इंग्लिश से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि बच्चों को बेहतर तरीके से अंग्रेजी सीखने का अवसर मिल सके
उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के लिए ऐसी सरल एवं व्यवहारिक स्टडी मटेरियल तैयार की जाए, जिससे उन्हें अंग्रेजी पढ़ने, समझने एवं बोलने में आसानी हो। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों के अनुकूल शिक्षण पद्धति अपनाने का निर्देश देते हुए कहा कि अध्ययन सामग्री रोचक एवं उपयोगी होनी चाहिए।
उन्होंने विद्यालयों में स्पोकन इंग्लिश क्लब के गठन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि क्लब के माध्यम से बच्चों को नियमित अभ्यास, संवाद एवं समूह गतिविधियों का अवसर मिलेगा, जिससे उनमें अंग्रेजी बोलने का आत्मविश्वास विकसित होगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने आपूर्ति विभाग से जुड़े कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

मोतिहारी:निर्माणाधीन ओपन जिम का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

मेरी माटी मेरा देश” अभियान भारत माता की आराधना है – मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हमीदिया अस्पताल पहुंचकर हरदा हादसे में घायल नागरिकों का हाल-चाल पूछा।

rktvnews

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment