क्या बूढ़े क्या बच्चे …सभी ने कहा आप सबसे अच्छे
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 23 सितंबर। बिहार के कई जिले बाढ़ से काफी प्रभावित है जिनमे भोजपुर जिले के शाहपुर और बड़हरा प्रखंड में भी इसकी विभिषिका भयावह है जिसके कारण हजारों की संख्या में प्रभावित अपने अपने सुविधा अनुसार उच्च स्थानों पर घर मकान की चिंता छोड़ परिवार और अपने पशुओं संग गंगा के प्रकोप के शांत होने का इंतजार कर रहे है।
इसी प्रकार जिले के बड़हरा प्रखंड में बह रही गंगा की तेज धार के साथ साथ बाढ़ प्रभावितों की चिंता और उनके राहत हेतु भी कई राजनीतिक दलों,क्षेत्र के प्रतिनिधि की एक धार गंगा की धारा के समानांतर उफान पर है। सहयोग की यह धारा बाढ़ प्रभावितों को नजर तो आ रही है लेकिन उफनती धाराएं शायद ही कभी सार्थक हुई है ये सभी जानते हैं। गंगा और राहत की उफनती धाराओं के इतर किनारों पर मंद गति से प्रवाहित हो रही धारा आज कल बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय है और यह धारा है बखोरापुर निवासी उद्योगपति अजय सिंह की जिनकी सेवा भावना और क्षेत्र की जनता के लिए कुछ कर गुजर जाने की लालसा के कारण इनकी ख्याति उतरोतर उफान पर है जिसके कारण क्या बूढ़े क्या बच्चे सभी के जुबान पर आप सबसे अच्छे….. का नारा बुलंद हैं।
विदित हो कि बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के बखोरापुर से ताल्लुक रखने वाले अजय सिंह ने एक सफल उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान बनाई है। वैसे तो इनकी चर्चा जिले में युवा खिलाड़ी वर्ग में उनको खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहन के रूप में खेल सामग्रियों के वितरण करने को लेकर पहले से ही है।
वित्तीय लेन देन के मामले में बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल से न्यायपालिका द्वारा सत्य की लड़ाई को जितने वाले अजय सिंह की बड़हरा के बाढ़ प्रभावितों के बीच उनकी सेवा भावना और सार्थक रूप में उनके सहयोग करने की मनसा चर्चा में हैं जिसका कारण गुरुवार से ही उनके द्वारा बाढ़ प्रभावितों के बीच हजारों राहत सामग्रियों के पैकेट के वितरण,आशियाने और पशुओं हेतु तिरपाल आदि के वितरण से है।
पहले दिखाया रोष फिर जताया आभार
अजय सिंह द्वारा निजी रूप से नाव की व्यवस्था कर गुरुवार को शुरू किए गए प्रभावितों के बीच राहत सामग्रियों के वितरण के दौरान बाढ़ की विभिषिका का दंश झेल रहे एक ग्रामीण का रोष झेलना पड़ा। ग्रामीण ने अपनी भाषा में झेल रहे वेदना को प्रदर्शित करते हुए लोगो द्वारा बाढ़ के दृश्य और प्रभावितों की दशा को लगातार बिना किसी मदद के सिर्फ फोटो खिंचवाने की परंपरा और अपनी राजनीति रोटी सेंकने पर क्षोभ प्रकट करते हुए अजय सिंह को भी उसी श्रेणी में रखते हुए अपने रोष को प्रकट कर दिया लेकिन जब ग्रामीण को उनकी सेवा की वास्तविक मनसा का आभास हुआ तो ग्लानि महसूस करते हुए उनका आभार प्रकट किया और दुआएं भी दी।विदित हो कि गुरुवार को अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुछ क्षेत्रों का दौरा करते हुए लगभग 250 से ऊपर दैनिक भोजन संबंधी चावल, दाल नमक, खाद्य तेल,मसाले,चीनी ,माचिस आदि के समुचित मात्रा में पैकेटों के वितरण करने की बात कही थी।
भयावहता को देख तेज़ किया राहत कार्य
अजय सिंह ने गुरुवार के अपने दौरे के बारे में बताया की बड़हरा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 90 फीसदी घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका था जिसके कारण सभी ग्रामीणों के बीच पशुओं सहित अपने भोजन और खुले आसमान के नीचे आसियाने की चिंता दिखी। जिसकी गंभीरता को शीर्ष पर रखते हुए मैने अगले दिन तिरपाल आदि के साथ एक हजार से ऊपर पैकेटों का निर्माण करवाया और स्वतः रूप से अपने करीबियों संग नाव के माध्यम से नेकमान टोला बांध पर,बखोरापुर,अलेखी टोला,महुदहि , सिन्हा,लक्ष्मीपुर,बलुआ आदि विभिन्न क्षेत्रों में वितरण किया।
सामूहिक रसोई स्थापित कर ,लगा दिया शिविर
उद्योगपति अजय सिंह ने बताया की लगातार राहत पैकेटो के वितरण करने के दौरान शनिवार को महसूस हुआ की बाढ़ प्रभावितों को भोजन और राहत की ज्यादा आवश्यकता है जिसे देखते हुए पैकेट वितरण के साथ साथ अस्थाई रसोई का निर्माण कर ग्रामीणों हेतु संपूर्ण भोजन की व्यवस्था को ले शिविर लगाया दिया गया जो स्तिथि सामान्य होने तक क्रियाशील रहेंगी।उक्त शिविर में भोजन कर रहे प्रभावितों ने बताया की लगातार भोजन करने की कड़ी टूटी नहीं और सभी को सम्मान पूर्वक भोजन कराया गया। ग्रामीणों ने बताया की उनकी जानकारी तक लगभग 8000 हजार से ऊपर लोगो ने संपूर्ण भोजन किया।
निःशुल्क एबुलेंस की सुविधा
भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी अजय सिंह ने बाढ़ प्रभावितों की सेवार्थ चिकित्सीय उपचार हेतु एक एंबुलेंस की शनिवार के रात्रि से ही निःशुल्क व्यवस्था कर दी है। निःशुल्क एंबुलेंस की सुविधा हेतु उन्होंने केशोपुर में सेंटर प्वाइंट बनाते हुए संपर्क के लिए मोबाइल no 9771460801,9771460805 जारी किया है।
हंसकर दिया जवाब मेरी मिट्टी मेरे लोग….
बड़हरा विधानसभा में लगातार राहत सामग्री के वितरण, भोजन हेतु शिविर आदि की व्यवस्था को देखते हुए बाढ़ और राहत कार्यों की खबरों के संकलन को पहुंचे एक पत्रकार द्वारा अजय सिंह से उक्त कार्यों के पीछे राजनीतिक मनसा के सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं इस क्षेत्र का हूं और क्षेत्र वासियों की दुआओं से आर्थिक रूप से काफी संपन्न भी हूं।क्षेत्र के लोगो की समस्याओं का समाधान करना यह मेरा परम कर्तव्य है और मानव धर्म भी जो मैं निभाऊंगा क्योंकि मैं सक्षम हूं और ये मेरी मिट्टी है और मेरे लोग…
नवजात और प्रसूता को पहुंचाया घर, लिया आशीर्वाद
रविवार को राहत वितरण के दौरान अजय सिंह ने रविवार को ही जन्मे दो नवजात शिशुओं और उनकी प्रसूता माताओं को घर जाने के लिए नाव न मिल पाने के कारण अपनी नाव से महुदही पहुंचाया और ईश्वर रूपी नवजातों का आशीर्वाद भी लिया।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि निःस्वर्थ रूप से क्षेत्र की जनता की अजय सिंह द्वारा की जा रही सेवा काफी चर्चा में है और क्षेत्र की जनता उनके इस पुनीत कार्यों के लिए आभार प्रकट कर रही हैं।


