RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने बागपत में खेल संस्कृति सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

खेल प्रतियोगिताओं के नियमित आयोजन पर जोर, खेलो एवं खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन।

खेलों को मिलेगा बढ़ावा, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा अपना हुनर निखारने का अवसर।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)03 सितंबर। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जनपद में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में खेल प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए। व्यावसायिक स्विमिंग पूल एवं जिम के संचालन हेतु पंजीकरण, अनापत्ति एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालयों और महाविद्यालयों में संचालित मानक-विरुद्ध स्विमिंग पूलों के संबंध में नोटिस जारी किए जाएं तथा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि क्रिटिकल गैप फंड से जिला खेल कार्यालय परिसर में लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बॉक्सिंग रिंग एवं शेड निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। बैडमिंटन हॉल में सिंथेटिक फ्लोरिंग, पर्याप्त लाइटिंग और रंगाई-पुताई का कार्य सीएसआर फंड से कराने के निर्देश दिए गए।
जिला क्रीड़ाधिकारी अमित कुमार ने जानकारी दी कि जिला खेल परिसर में स्विमिंग पूल की मरम्मत पूरी हो चुकी है जिसके संचालन हेतु जीवन रक्षक एवं सफाईकर्मी की आवश्यकता है जिनके नियुक्ति के संबंध में आवश्यक कार्यवाही का निर्णय लिया गया। साथ ही, सीएसआर फंड से चेंजिंग रूम एवं वॉशरूम का निर्माण भी कराया जाएगा।
जनपद में संचालित सभी स्विमिंग पूल, जिम एवं निजी खेल कोचिंग एकेडमियों का पंजीकरण अनिवार्य होगा और बिना पंजीकरण के संचालित संस्थानों पर कारवाई होगी। इसके लिए खेल विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने निर्देश दिए कि जनपद में खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय खेलों जैसे तीरंदाजी, बैडमिंटन, जूडो-कराटे, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, हॉकी, एथेलेटिक्स को प्रोत्साहन देने हेतु खेल गतिविधियों को और सशक्त किया जाए। दिव्यांग एवं महिला खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा co ट्रैफिक विजय कुमार परियोजना निदेशक राहुल वर्मा हॉकी कोच कृपाल सिंह सहित खेल विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी, खेल संघों के पदाधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Related posts

हेल्थ इंस्टिच्युट में आयोजित तीन दिवसीय वैज्ञानिक-कार्यशाला में विशेषज्ञों ने दिए विचार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने भारतीय सेना की ताकत, तकनीकी क्षमता और शौर्य प्रदर्शन की सराहना की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सहकारी क्षेत्र में कई प्रमुख पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 14 अप्रैल 25

rktvnews

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल की सड़कों को दी मंजूरी।

rktvnews

Leave a Comment