RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)11 मई।उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं आईटीआई से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के प्लेसमेंट की स्थिति का भी आकलन किया गया।
नियोजन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने युवाओं के समुचित मार्गदर्शन हेतु नियमित कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से भर्ती कैंप आयोजित किए जाएं तथा शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाए। साथ ही आगामी रोजगार मेला के आयोजन हेतु बेहतर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।
इसी क्रम में श्रम विभाग द्वारा आयोजित “आपनार आतो कामी” कार्यक्रम के दूसरे चरण की तैयारी करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि 30 मई 2026 से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर स्थानीय स्तर पर युवाओं एवं श्रमिकों को रोजगार, आजीविका के अवसर तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें रोजगार के लिए बाहर पलायन न करना पड़े।
आईटीआई संस्थानों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने प्राचार्यों को छात्रों के प्लेसमेंट पर विशेष ध्यान देने तथा अधिकाधिक प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रभावी पहल करने का निर्देश दिया।

Related posts

रक्षा मंत्री ने एनसीसी पूर्व छात्र संघ की शासी परिषद बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम- मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकार: मुख्यमंत्री – प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित।

rktvnews

भोजपुर:इन्दिरा जी का बलिदान अतुलनीय:प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

बिहार:पाकिस्तान को जल्द ही दुनिया के नक़्शे से मिटा दिया जाएगा: राजेश निराला

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 147 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी चित्रोत्पला फिल्म सिटी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

Leave a Comment