
RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)04 सितंबर।कुष्ठ रोग खोज अभियान 2024-25 के तहत राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, झारखण्ड रॉची डॉ० अनिल कुमार द्वारा मंगलवार को रामगढ़ जिले का भ्रमण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा ट्रॉमा सेंटर एवं जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षक किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी, रामगढ़ डॉ० तुलिका रानी को 28 अगस्त 2024 से 13 सितम्बर 2024 तक संचालित कुष्ठ रोग खोज अभियान जिसमें सहिया एवं सी०एच०ओ० के माध्यम से सभी घरो में जा कर पूर्ण शारीरिक जाँच एवं लक्षण पाये जाने पर सी०एच०सी० पर उनके माध्यम से भेजा जाना है साथ ही स्कुलों मे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिकित्सकों द्वारा सभी बच्चों की जांच किया जाना हैं और जांच प्रतिवेदन दिया जाना हैं के सफल संचालन हेतु राज्य कुष्ठ निवारण पदाधिकारी झारखण्ड, राँची के द्वारा आवश्यक दिशा निदेश दिए गये। ट्रामा सेन्टर में भ्रमण के दौरान उन्होने वहा दवा की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थित आदि का जायजा लिया साथ ही उन्होंने ट्रॉमा सेंटर पर 24 घंटे आपातकालीन सेवा बहाल रखने सहित अन्य निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में देवेन्द्र भुषण श्रीवास्तव डी०पी०एम०, रामगढ़, विमल केसरी कोडिनेटर डी०पी०एम०यु० एवं सावन कुमार ठाकुर, जिला काय चिकित्सक, रामगढ़ उपस्थित थें।
