RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञानप्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यसभा सांसद रहते हुए श्री पिलानिया ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित कीं। पूर्व पुलिस महानिदेशक के रूप में उनकी सेवा भी पुलिस कार्मिकों के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related posts

प्रधानमंत्री 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित ‘संत मीराबाई जन्मोत्सव’ में हिस्सा लेंगे।

rktvnews

भोजपुर:जनहित साहित्य मंडल के तत्वावधान में काव्यतीर्थ महोत्सव 2024!

rktvnews

संथारा : 3 साल की बच्ची की मौत लंबे समय तक क्यों सालती रहेगी?

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 13 मई 26

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारत में 6जी मानकीकरण की नेतृत्व-क्षमता, देश ऐसी प्रौद्योगिकियों का वैश्विक निर्यातक बन सकता है: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (डीएसटी) सचिव

rktvnews

Leave a Comment