बागपत/उत्तर प्रदेश 04 नवम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय आज तहसील संपूर्ण समाधान दिवस बड़ौत में जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमे 60 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 8शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया ,उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को 10:00 बजे से 2:00 बजे तक तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है । जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि जो अधिकारी आइजीआरएस पोर्टल पर या तहसील दिवस की किसी संबंधित शिकायत प्राप्त होती है उसके स्थल के निरीक्षण के समय फोटोग्राफ्स या रिपोर्ट सही से नहीं देगा उनके खिलाफ भी कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिए हैं ।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय व अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण संभव हो इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।
जिलाधिकारी ने प्राप्त शेष संदर्भों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुसार सीमा अंतर्गत एक सप्ताह के अंतर्गत निस्तारण किया जाए। सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में प्राप्त शिकायतों में से कम से कम 05 महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील शिकायतों को चिन्हित कर उनके निस्तारण हेतु उन्हें मौके पर टीम भेजकर उसीदिन निस्तारण किया जाता है ।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 13शिकायतें आई थी जिसमें से 1 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 4शिकायत का निस्तारण किया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनपद स्तरीय तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर दिव्यांग जनों के हित के लिए दिव्यांग कैंप लगाया जाता है जिसमें दिव्यांग जनों के प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश में राशन कार्ड, पेंशन, विद्युत के भी कैंप लगाए जा रहे हैं जो आज बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में लगाए गए कैंप में 20 दिव्यांग जनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने दिव्यंजन लाभार्थियों को दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित किए ।जिलाधिकारी ने कहा जो प्रमाण पत्र आपको मिल रहे हैं आपके जीवन में बहुत ही लाभ होंगे और आपको इनके माध्यम से पेंशन भी पात्रता के आधार पर मिलेगी।
इस अवसर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ, उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह,पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित आदि उपस्थित रहे।

