RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मतगणना के सफल संचालन हेतु उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के साथ की संयुक्त ब्रीफिंग।

चतरा कॉलेज चतरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई बहाल।

डीसी व एसपी ने बनाए गए विभिन्न बैरिकेटिंग का किया निरीक्षण।

मतगणना केंद्र, परिसर में भी की गई तैयारियों का लिया जायजा।

आठ बजे से पोस्टल बैलेट साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की होगी गिनती।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व नशीले पदार्थ रहेगा पूर्णतः प्रतिबंधित।

5 बजे सुबह सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी को अपने स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)22 नवंबर।झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातारण में मतदान संपन्न हुआ। 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में 23 नवंबर 2024 शनिवार को किया जाना है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था चतरा कॉलेज चतरा में की गई है।
सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।
मतगणना के कार्य के सफल संचालन हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा मतगणना क्षेत्र व परिसर के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने अपने संबोधन में कहा आप सभी अवगत है कि कल सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के वोटो की मतगणना की जानी है। इसके सफल संचालन हेतु आज सभी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया जा रहा है। आप सभी दंडाधिकारी,पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी जिनकी भी नियुक्ति की गई है। सभी अपने अपने निर्धारित समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच ईमानदारी पूर्व दिए गए कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे। वहीं उन्होंने कहा नशीले पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सूरत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नशीले पदार्थों के साथ कोई भी प्रवेश ना करें यह सुनिश्चित करेंगे।वहीं वाहनों के प्रवेश को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावे उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हेरूआ डैम, बाईपास रोड, विकास भवन गेट समीप बनाए गए बैरिकेटिंग का भी निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण से लौटने के क्रम में चतरा कॉलेज चतरा में प्रवेश द्वार, पब्लिक कम्युनिकेशन सेंटर, प्रेस दीर्घा, हेल्प डेस्क, इंट्री पंजी, पोस्टल बैलेट मतगणना केंद्र, बहाल सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पेय जल की व्यवस्था समेत अन्य का एक एक कर जायजा लिया। उन्होंने कहा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना परे इसके लिए सभी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा/सिमरिया/टंडवा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:इंडिया गठबंधन चुनाव तैयारी समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भोपाल:भारतीय ज्ञान परंपरा में कविता जन्म जन्मांतर यात्रा करके परिष्कृत होते चलती है: सुरेश पटवा

rktvnews

बेतिया:शराब पीने एवं कारोबार करने वालों के विरूद्ध नियमित रूप से चलाएं छापेमारी अभियान : जिलाधिकारी

rktvnews

मुजफ्फरपुर:महिलाओं को सशक्त कर रहा है जीविका : डीआरडीए डायरेक्टर

rktvnews

बिहार:भोजपुर:प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर सभ्यता और संस्कृति का धरोहर,विकास प्राथमिकता:डा आर के सिन्हा

rktvnews

भोजपुर:अजय सिंह ने निभाया वादा, बसंतपुर पंचायत की लाइब्रेरी पहुँची कॉम्पिटिटिव किताबें।

rktvnews

Leave a Comment