RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास की सोच रखने वाले को दे प्राथमिकता : राघवेंद्र प्रताप सिंह

एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी द्वारा पश्चिमी बबुरा,पूर्वी बबुरा, विशुनपुर और बभनगांवा पंचायत के सभी गाँवो में किया गया जनसंपर्क।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अक्टूबर।193 बड़हरा विधानसभा के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बुधवार को पश्चिमी बबुरा,विशुनपुर, पूर्वी बबुरा और बभनगांवा पंचायत के दोकरिया,बबुरा,सबलपुर ब़ाध,विशुनपुर, बंधु छपरा, बिंदगांवा,सबलपुर टांड़ी,फुहा,मखदुमपुर, काजीचक,चातर,बभनगांवा, अगरपुरा,छितनी के बाग गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।
जनसंपर्क के दौरान एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे आम जनता का अपार समर्थन देखने को मिला। ग्रामीण जनता द्वारा एनडीए प्रत्याशी विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का भव्य स्वागत ढोल,बाजे,फूलमाला और अंगवस्त्र के साथ किया गया।
एनडीए प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह जनसंपर्क के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जाति-पाती के नाम पर आपलोग अपना प्रतिनिधि नही चुने। जो आपके लिए सहज से मिल जाए,आपके दुख सुख मे साथ रहे और कोई भेदभाव नही करता हो ,विकास के नाम पर अपना विधायक बनाएँ। उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल मे न बिजली थी और न ही सड़क और आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार के नेतृत्व मे सभी जगह,सभी वर्गो का विकास हुआ है। पाँच लाख का आयुष्मान कार्ड विश्व मे कही देखने को नही मिलेगा। आज जीविका दीदी आत्मनिर्भर और सशक्त बन रही है,जिससे समाज भी सशक्त बन रहा है। सबका साथ ,सबका विकास ही हमारा उदेश्य है और विकसित भारत,विकसित बिहार, बिकसित बड़हरा ही एनडीए का लक्ष्य है।
कार्यक्रम मे बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन बिंद,पूर्व अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, हरेराम चंद्रवंशी, शुभम पांडेय,लल्लू सिंह,नवीन सिंह,संदीप कुमार, शैलेश गुड्डू, मिथलेश पासवान, विक्की,बबलु सिंह,उज्जवल सिंह,उपेन्द्र साह सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

दुमका:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को लेकर प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

दुमका धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

उज्जैन में 500 करोड़ की लागत से बनेगा भक्त निवास।

rktvnews

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

शासकीय और निजी चिकित्सालयों में हुआ निःशुल्क उपचार।

rktvnews

Leave a Comment