RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:नृत्य संरचना बिदेशिया ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)23 जनवरी।हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में नृत्य नाटिका ‘विदिशिया’ की प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया । इस नृत्य संरचना को देखकर कुलपति डॉ. शैलेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि लोक संस्कृति समाज की आत्मा है।लोक वाद्य व लोक संगीत हमारी हजारों वर्ष प्राचीन परंपरा का स्तंभ है।कथक गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में कथक नर्तक रविशंकर हंसिका, सलोनी, स्नेहा पांडेय, अमृता, अंजलि, विनीता व राका ने भिखारी ठाकुर रचित बिदेशिया का शास्त्रीय मंचन किया । मुख्य पात्र प्यारी सुंदरी की भूमिका में स्नेहा पांडेय, विदेशी व बटोही की भूमिका में रविशंकर व पराई स्त्री की भूमिका में सलोनी के भाव अभिनय को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। इसके पूर्व श्रेया पांडेय, चंदा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, वंदना कुमारी व निमेश राज ने स्वागत गीत व महाविद्यालय गान प्रस्तुत किया । तबले पर रामकिशोर मिश्रा ने संगत से रंग भरा । प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह ने कलाकारों को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

Related posts

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:फ्यूचर यूथ लीडर्स बूटकैंप में युवाओं में प्रमाण पत्र वितरित कर हुआ समापन।

rktvnews

रांची महिला महाविद्यालय के आदिवासी छात्रावास परिसर में आयोजित “करम पूजा महोत्सव-2025” में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन।

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी गुंजन सिंह ने किया बिहिया प्रखंड दौरा,विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर समाहरणालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।

rktvnews

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक ने किया एस०सी०/एस०टी० थाना का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment