RK TV News
खबरें
Breaking News

सिवान:बिहार सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारते हुए प्रगति के पद पर अग्रसर लकड़ीनवीगंज प्रखंड।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार)26 मई।बिहार सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं को लकड़ीनवीगंज प्रखंड में वास्तविकता के धरातल पर लगातार उतारा जा रहा है। इससे लकड़ीनवीगंज प्रखंड लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
पंचायती राज व्यवस्था को मूर्त रूप देने के लिए प्रखंड के सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन बनाया जाना है। इसी के निमित्त प्रखंड के कुछेक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है।शेष में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। ग्राम कचहरी में वाद का निपटारा किया जा रहा है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल एवं गली-नाली योजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है।जीविका दीदी के कार्यकलापों में सहायता लिए प्रखंड में जीविका भवन का निर्माण करवाया गया है।जल जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत तालाबों का जीर्णोद्धार एवं कुआं का पूर्णोद्धार करवाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण नैसर्गिक प्रतिभाओं को बढ़ावा देने हेतु पंचायत में उच्च स्तरीय खेल मैदान का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। पंचायत कार्यालय में आर टी पी एस पर आम जनों को सुविधाएं आसानी से उपलब्ध करवाई जा रही है ।विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई हेतु आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। हुसैनगंज वासियों के स्वास्थ्य लाभ हेतु उच्चस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करवा कर चिकित्सकों के साथ सभी जीवनोपयोगी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।घरों से प्रतिदिन उठाए जाने वाले कूड़ा-करकट के निस्तार हेतु कचरा संग्रहण केंद्र का निर्माण करवाया गया है।प्रत्येक लाभार्थियों को स-समय अनाज का वितरण करवाया जा रहा है। प्रखंड में जीविका समूह सक्रिय होकर महिलाओं के जीवन में आमूलचूल सुखद बदलाव ला रही है। महादलित बस्तियों में स्थानीय निवासियों के लिए बहु उपयोगी सामुदायिक भवनों का निर्माण करवाया जा रहा है। धार्मिक आस्था को संबल प्रदान करने हेतु तालाब पोखरों में छठ घाट का निर्माण करवाया जा रहा है। बच्चों के लिए आंगनवाड़ी केंद्र सुचारू ढंग से कार्यरत है।

Related posts

सरकार ने 15 जुलाई 2024 से 90 दिनों के लिए व्‍हाइट गुड्स (एसी और एलईडी लाइट) के लिए पीएलआई योजना के लिए एप्‍लीकेशन विंडो फिर से खोली।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने अपनी माता के नाम वृक्षारोपण कर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:शराब मामले के अभियुक्त समेत तीन गये जेल।

rktvnews

सरकार में कायस्थों का भी हो प्रतिनिधित्व : लक्ष्मण कुमार

rktvnews

मध्यप्रदेश में हो रहा औद्योगिक विकास भारत को नई औद्योगिक ऊंचाइयों पर ले जाने में होगा सहायक : राजनाथ सिंह

rktvnews

भोपाल में द्रोणाचंल स्थित योद्धा स्थल पर लाइट एंड साउंड शो आरंभ होगा।

rktvnews

Leave a Comment