RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया को ऊँचे स्थान पर जमीन लेकर बसाया जाय : राहुल तिवारी 

जवइनिया मे कटाव का जायजा लेते तथा पीड़ितों का दुख दर्द सुनते विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 जुलाई। भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने जवइनिया गाँव मे हुए कटाव का निरीक्षण किया तथा कटाव प्रभावित लोगों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनका दुख दर्द बांटा। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। लोगों ने विधायक राहुल तिवारी से दामोदरपुर बांध पर बिजली की व्यवस्था कराने तथा दामोदरपुर पुल के पास चल रहे सामुदायिक रसोई को दामोदरपुर बांध पर चलाने का आग्रह किया। विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने सभी दल के नेताओं, विधायक, सांसद, विधान पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधान पार्षद तथा विधान परिषद के सभापति से अपील की है कि सभी लोग मिलकर ऊँचे स्थान पर जमीन ले कर जवइनिया गाँव को बसा दिया जाय। उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। सर्वदलीय बैठक कर इस मामले का समाधान निकालना चाहिए। इसके लिए वे हर संभव प्रयास करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि संगठित एवं संयुक्त परिवार के हर अलग-अलग परिवार के लिए अलग-अलग जमीन की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य हेतू जिन लोगों का नाम सरकारी लिस्ट में है उन सभी लोगों के नाम का खुलासा होना चाहिए ताकि लोगों को इसकी जानकारी हो सके। जवइनिया गाँव के बाढ़ एवं कटाव प्रभावित विस्थापित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जवइनिया गाँव में माॅ गंगा खुद नहीं आई हैं बल्कि उनको लाया गया है। इस अवसर पर विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के अलावा मुखिया धर्मशीला देवी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:JSLPS की दीदियों को उपायुक्त, रामनिवास यादव ने सौंपी सवारी वाहन(AGEY), हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की कृषि क्षेत्र की देशभर की स्थिति की समीक्षा।

rktvnews

सीसीआई ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

सीतामढ़ी से जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर ने राजद के अर्जुन राय को दी मात।

rktvnews

एनएचपीसी, चेशर होम इंडिया (दिल्ली इकाई) के शारीरिक और मानसिक दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करेगी।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल की नवोन्मेषी पहल पर सांप-सीढ़ी का खेल बढ़ाएगा बच्चों का ज्ञान, यौन उत्पीड़न से होंगे सावधान।

rktvnews

Leave a Comment