RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने किया “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न” सम्मान अभियान का विधिवत शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 दिसंबर।आज बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन की नई पहल “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न” सम्मान अभियान का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा संदेश रेफरल अस्पताल परिसर में दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल कन्या शिशुओं के जन्म को प्रोत्साहित करना ही नहीं, बल्कि जन्म के साथ ही उनके परिवारों को सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ना है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कन्या शिशु के जन्म के साथ ही उन्हें एवं उनके परिवारों को 25 जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सरकारी योजनाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित हो सके तथा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले। यह अभियान प्रत्येक माह के तृतीय गुरुवार को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें गत माह संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली कन्या शिशुओं एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें बेबी किट, शुभकामना संदेश, कन्या शिशु के नाम पर पौधारोपण, विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उपस्थित सभी महिलाओं को ऑन-स्पॉट जन्म प्रमाण पत्र एवं टीकाकरण कार्ड भी उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त, भोजपुर ने कहा कि “बेटी जन्मोत्सव – कन्या रत्न” अभियान के माध्यम से कन्या शिशुओं के जन्म को सम्मान एवं सुरक्षा से जोड़ते हुए उनके परिवारों को एक ही मंच पर विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को और अधिक सुदृढ़ करेगी। आज जिले के सभी प्रखंडों में इस अभियान की एक साथ शुरुआत की गई, जिसमें लगभग 1200 कन्या शिशुओं एवं उनके परिवारों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS), जिला परियोजना प्रबंधक (WCDC), जिला मिशन समन्वयक (DHEW), प्रखंड विकास पदाधिकारी, संदेश के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएँ सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

29 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

उत्तराखंड: कारगिल विजय दिवस पर राज्यपाल ने शौर्य स्थल में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र किए अर्पित।

rktvnews

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कोयला मंत्रालय ने 500 मिलियन टन कोयले का रिकॉर्ड परिवहन किया।

rktvnews

दरभंगा:14 सितम्बर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बैंक अधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक।

rktvnews

रक्षा संवाददाता पाठ्यक्रम – 2023 का पूर्वी नौसेना कमान, विशाखापत्तनम में शुभारंभ।

rktvnews

दुमका:जिला खेलकूद संघ दुमका द्वारा आयोजित 15वीं इंडोर स्पोर्ट्स 2025 का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment