RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 23 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्स पर साझा किए गए अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बेहद गर्व भी व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पहले राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर सभी को बधाई। हम अंतरिक्ष क्षेत्र में अपने देश की उपलब्धियों को बड़े गर्व के साथ स्मरण करते हैं। यह हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करने का भी दिवस है।”
अंतरिक्ष क्षेत्र को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार ने इस क्षेत्र से संबंधित कई भविष्योन्मुखी निर्णय लिए हैं और आने वाले समय में हम इस क्षेत्र में और भी अधिक कार्य करेंगे।”

Related posts

बिहार के सरकारी विद्यालयों की बदल रही सूरत!शिक्षा विभाग राज्य के सभी विद्यालयों में कल आयोजित करेगा “शिक्षक अभिवावक संगोष्ठी”।

rktvnews

सारण:निर्वाचक सूची प्रेक्षक-सह-आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम के द्वारा निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की गई।

rktvnews

भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

छत्तीसगढ़: आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर बनाई अपनी विशेष पहचान:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

rktvnews

ऑर्बोसिस स्टार्टअप अवॉर्ड्स 2026 में इंदौर के टॉप 50 इमर्जिंग स्टार्टअप्स हुए सम्मानित।

rktvnews

फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

rktvnews

Leave a Comment