RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की पहल पर फोरेस्टब्लॉक ग्राम पंचायत के दलमाबेड़ा टोला के नागरिकों को वर्षो बाद जाति प्रमाण-पत्र बनना शुरू।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)13 फरवरी।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की पहल पर फोरेस्टब्लॉक ग्राम पंचायत के दलमाबेड़ा टोला में प्रखण्ड एवं अंचल अधिकारियों द्वारा कैम्प आयोजित कर लोगो का जाति प्रमाण-पत्र बनाकर वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।
विदित हो कि दिनांक 05.02.2026 को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर कर्ण सत्यार्थी के क्षेत्र भ्रमण के क्रम में मुसाबनी प्रखंड फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत दालमाबेड़ा टोला में लगभग 45 परिवार के 250 से अधिक ग्रामीणों द्वारा यह मांग रखी गई थी कि जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण बच्चों की शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। साथ हीं बताया गया था कि यहाँ अनुसूचित जनजाति, तथा सबर जनजाति से सम्बंध रखते हैं।यहां के लोगों का 1932, 1937 का खतियान है, परंतु 1964 में इसको फॉरेस्ट लैंड दिखा दिया गया है, जबकि 1975 से लेकर 1980 तक रेंट रसीद यहां के लोगों द्वारा कटाया गया है, जिसके कारण जातीय एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में लिए काफी मुश्किल आ रही है। इस पर उपायुक्त ने जांच का आदेश देते हुए कहा कि वंशावली बनाकर ग्राम सभा के माध्यम सहमति लेकर जातीय एवं आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश संबंधित अंचल एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दिया गया था।
उक्त निदेश के आलोक में अंचल अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि दालमाबेड़ा टोला के ग्रामिणों के पास हाल सर्वे 1964 के अनुसार खतियान में संरक्षित वन दर्ज हैं। परन्तु हाल सर्वे 1932 खतियान में अनाबाद मालिक कैफियत कॉलम में उनके पूर्वजो का नाम तथा जाति ”हो“ दर्ज हैं। उपायुक्त के निर्देश दिया था कि कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड सरकार के पत्रांक-14/जा0नि0-03-13/2015/का0 1754 दिनांक 25.02.2019 द्वारा निर्गत मार्गदशन के आधार पर जाति प्रमाण-पत्र निर्गत करें। उक्त निदेश के आलोक में अंचल अधिकारी मुसाबनी ने जाति प्रमाण-पत्र हेतु दिनांक 11.02.2026 को 04 आवेदन को प्रक्रिया करते हुए दिनांक 12.02.2026 को जाति प्रमाण-पत्र बनाकर वितरण कर दिया गया।
निम्न लोगों का जाति प्रमाण-पत्र निर्गत किया गयाः
चिता बानरा पिता- पोरमा बानरा
सुमी बानरा पिता- कांटे बानरा
सुनील बानरा पिता- मुलिया बानरा
सादो बानरा पिता- मुलिया बानरा
दिनांक 12.02.2026 को तैयार किये गये जाति प्रमाण-पत्र आवेदकों की सूची निम्न हैंः
डिबरू बानरा पिता- मांगु बानरा
डिबरू बानरा पिता- तुगीर बानरा
मांगु बानरा पिता- तुगीर बानरा
शशि दोंगो पिता- शन्नी दोंगो
डिबरू बानरा पिता- त्रिवन बानरा
समीर बानरा पिता- लोदरो बानरा
दिनांक 12.02.2026 को कुल 36 आवेदन पत्र जाति प्रमाण-पत्र बनाने हेतु प्राप्त हुआ है जिसमें से 06 आवेदको का जाति प्रमाण-पत्र तैयार कर दिया गया हैं। शेष 30 आवेदको का जाति प्रमाण-पत्र 13.02.2026 तक तैयार हो जायेगा।
उपायुक्त की पहल पर वर्षो बाद जाति प्रमाण पत्र बनना प्रारंभ होने पर पंचायत के मुखिया पोरमा बानरा सहित ग्रामीणों ने उपायुक्त का अभार जताया है। और आगे कहा प्रमाण पत्र बनने से बच्चों की शिक्षा तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में हमलोगो को असानी होगी।

Related posts

राष्ट्रपति ने स्क्वाड्रन लीडर प्रथमेश डी डोंगरे (35823) उड़ान (पायलट) सेवा को वायु सेना पदक (वीरता) प्रदान किया।

rktvnews

बक्सर: जिला प्रशासन ने आयुष्मान कार्ड बनाने में लापरवाही के खिलाफ 22 पर प्राथमिकी के दिए आदेश,सभी VLE को समय से केंद्र पर पहुंचने का दिया निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़: हर-हर महादेव से गूंज उठा भोरमदेव : मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर हजारों कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

भोजपुर: जिले में PNG उपयोग के बढ़ावे को लेकर जिला पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

पीयूष गोयल ने इंजीनियरिंग समुदाय को 2030 तक इंजीनियरिंग सेवाओं, डिजाइन, निर्माण और अनुसंधान एवं विकास में 100 बिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

rktvnews

“मेरी माटी, मेरा देश” अभियान के तहत गढ़वा प्रखण्ड के अचला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment