
RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)13 फरवरी। गुरुवार को जितेन्द्र कुमार देव सामान्य प्रेक्षक मानगो नगर निगम ने वार्ड संख्या 11 से 15 तक अवस्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
उन्होने आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में संबंधित पदाधिकारी के साथ आदिवासी बालिका मध्य विद्यालय, गांधी दयाल हाई स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, एम.एस. कम्युनिटी हॉल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित अन्य निर्धारित स्थलों का जायजा लिया गया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, रैम्प एवं सुरक्षा संबंधी प्रबंधों का अवलोकन कर संबंधित पदाधिकारियों को सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्ड के आरओ बबली कुमारी तथा ईआरओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

