RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

उज्जैन:ओलंपिक पदक विजेता विवेक सागर ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

उज्जैन कलेक्टर और एसपी ने भी विवेक को किया सम्मानित ।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)23 अगस्त ।पेरिस ओलंपिक्स 2024 में हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीत पूरे देश गोरवान्वित करने वाले भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी श्री विवेक सागर प्रसाद ने आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपरिवार भगवान महाकाल के दर्शन किए। विवेक सागर के उज्जैन आगमन पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भी उनका सम्मान किया।
भारतीय टीम के खिलाड़ी श्री विवेक ने मीडिया से चर्चा में बताया कि भगवान महाकाल की कृपा से ही भारतीय हॉकी टीम का पूरे देश में नाम हुआ है,विवेक ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगे आने वाले ओलंपिक गेम्स में मेहनत करने का संदेश दिया है। खास बात तो यह है कि विवेक प्रसाद पेरिस ओलंपिक में भाग लेने से पहले भगवान महाकाल का दर्शन लाभ लिया था। मनोकामना पूरी होने के बाद वह फिर से भगवान महाकाल के दर पर माथा टेकने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि विवेक सागर मध्यप्रदेश के ही नर्मदापरम जिले की तहसील इटारसी के निवासी हैं। टोक्यो ओलंपिक 2020 में विवेक द्वारा दिए किए गए शानदार गोल से भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत पूरी दुनिया में देश का परचम लहराया था।

Related posts

प्रधानमंत्री ने असम के गुवाहाटी में कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन किया।

rktvnews

ससमय शत-प्रतिशत पूर्ण कराएं डब्ल्यूपीयू का निर्माण : जिलाधिकारी।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में 90 नागरिकों ने रखी समस्याएं।

rktvnews

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुलिसिंग व्यवस्था को सुदृण करने के उद्देश्य से राज्य के पुलिस थानों एवं इकाइयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

प्रसिद्ध रचनाकार जनार्दन मिश्र ने देश सहित बिहार की बढ़ाई गरिमा !नेपाल के काठमांडू में विशिष्ट अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान 23 से नवाजे गए।

rktvnews

जयपुर:अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम:लाडो प्रोत्साहन जैसी योजनाओं से होगा बालिका सशक्तिकरण:महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment