RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 09 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी

RKTV NEWS/सारण(छपरा) 23 अगस्त।जिलाधिकारी, सारण अमन समीर के द्वारा आज कार्यालय कक्ष से बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 09 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 06 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 03 मामलों में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Related posts

केएबीआईएल और सीएसआईआर-आईएमएमटी ने महत्वपूर्ण खनिजों के लिए तकनीकी और ज्ञान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भारतीय मानक ब्यूरो ने ई-कॉमर्स कंपनियों पर कार्रवाई तेज की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:तीसरे चरण के अंतिम दिन 61 अभ्यर्थियों ने भरे नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा “भूमि सम्मान” समारोह में प्लैटिनम ग्रेडिंग प्रमाणपत्र से उपायुक्त अबु इमरान किये गए सम्मानित।

rktvnews

सी-डॉट और आईआईटी मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया।

rktvnews

Leave a Comment