RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में कैच द रैन’ (Catch the Rain) के तहत अमृत सरोवर के विकास की दिशा में कार्य को ले बैठक।

वर्षा जल संरक्षण, भू-जल स्तर में वृद्धि, सिंचाई एवं मत्स्य पालन जैसे बहुआयामी उद्देश्यों को लेकर मिशन अमृत सरोवर :उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)13 फरवरी ।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को जल शक्ति अभियान ‘कैच द रैन’ (Catch the Rain) के तहत अमृत सरोवर के विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने पूर्ण कार्यो को लेकर फोटो अपलोड और जिओ-टैगिंग सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तर पर 65 अमृत सरोवरों के निर्माण/पुनरुद्धार, कार्य से पहले, दौरान और बाद के कम से कम 3 वीडियो/फोटो अमृत सरोवर पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम, सप्तम् लघु सिंचाई गणना, द्वितीय जल निकाय गणना एवं प्रथम स्प्रिंग गणना से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आगे उपायुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से अब तक की प्रगति, आंकड़ों के संकलन की स्थिति तथा शेष कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जल संसाधनों का सटीक आंकलन एवं प्रबंधन भविष्य की जल सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार्य नहीं होगी। आगे उपायुक्त ने जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम के तहत जनसहभागिता को बढ़ावा देने, जल संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता फैलाने तथा स्थानीय स्तर पर जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन पर संबंधित निर्देश दिया गया। इसके अलावा उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया है फोटो अपलोड न होने या डेटा में विसंगति होने की स्थिति में संबंधित ब्लॉक या पंचायत स्तर के अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा डीएफओ अभिषेक भूषण, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, डीआरडीए निर्देशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता, जिला परिषद, लघु सिंचाई, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, बीपीओ एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से नगर रामलीला समिति के कार्यकारणी सदस्यों ने की मुलाकात।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी आधारित सार्वजनिक वितरण व्यवस्था का शुभारंभ किया।

rktvnews

भोजपुरी हास्य-व्यंग्य गीत : इं० उदयभान पाण्डेय ‘भान’

rktvnews

बागपत:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों की आमदनी हो रही दुगनी।

rktvnews

भोजपुर:पद- प्रोन्नति के लिए वीकेएसयू के कुलपति और कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन।

rktvnews

आईजीएनसीए ने भारत के विज्ञान और संस्कृति के एकीकृत मंच के उपलक्ष्य में बीएसआईपी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment