RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: जिले में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर करे सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड) 13 फरवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक सौरभ की सयुंक्त अध्यक्षता में 12.02.2026 को अवैध बालू के रोकथाम और उठाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने रात्रि समय में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर किए जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अवैध खनन करने वाले वाहनों को जब्त करते हुए वाहन मालिकों पर एफआईआर करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शहरी क्षेत्र के प्रवेश स्थलों पर रात्रि समय में चार चेक पोस्ट निर्माण को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी अधिष्ठापित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देशित किया की अवैध बालू उठाव के रोकथाम में जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका है। ऐसे में अवैध बालू उठाव में संलिप्तता पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 194 पंचायतों साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने पंचायतों में बालू उठाव को लेकर अवैध काटे जाने वाले चालान पर कार्रवाई करने का निर्देश जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया। आगे अवैध गतिविधियों की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने और बालू उठाव के अवैध स्टाक पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अवैध बालू के रोकथाम को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस अधीक्षक ने चिन्हित बालू माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, ट्रैफिक डीएसपी, माइनिंग इंस्पेक्टर, एमभीआई, संबंधित थानों के थाना प्रभारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी डीएमएफटी की टीम व संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने महात्मा गांधी जीवन दर्शन के कार्यक्रम में लिया भाग।

rktvnews

भोजपुर:मकर संक्रांति पर श्री आरा गौशाला में श्रद्धालु कर रहे हैं अन्न दान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आचार्य विनोबा भावे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

“जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सुनी लोगों की समस्यायें।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) ने तरारी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआई एमएल प्रत्याशी राजू यादव का समर्थन का किया ऐलान!

rktvnews

आमने-सामने!

rktvnews

Leave a Comment