RK TV News
खबरें
Breaking News

समस्तीपुर:महामानव थे शिवचंद्र बाबू : डाॅ लाभ

RKTV NEWS/समस्तीपुर ( बिहार)12 फरवरी।समस्तीपुर के सबसे वरिष्ठ अधिवक्ता, जिले में समाजवादियों की अंतिम कड़ी, लोकप्रिय व्यक्तित्व शिवचंद्र प्र राजगृहार का आज अहले सुबह लगभग 6 बजे ताजपुर रोड स्थित समता सदन में निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री सहित एक भरा- पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
शिवचंद्र बाबू के निधन की खबर जैसे-जैसे लोगों को मिली, लोग नंगे-पांव उनके अंतिम दर्शन को जनसैलाब के रुप में दौड़ पड़े। मौत की खबर सुनते हीं न्यायालय परिसर में शोक की लहर छा गई। सभी की आंखें नम हो गईं।
जिला अधिवक्ता संघ, मोख्तारखाना भवन के सभागार में संघ के अध्यक्ष सुरेशचन्द्र पंडित की अध्यक्षता में अपराह्न 12:30 बजे एक शोक- सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए मौके पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक-सभा में मुख्य रूप से डॉ परमानन्द लाभ, हेमेंद्र कुमार यादव, राकेश कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, रमेश कुमार वर्मा, बलराम राय, विनोद कुमार, अकबर रजा, अभिषेक शांडिल्य, प्रवीण कुमार झा, ओम प्रकाश लाभ, मिथिलेश कुमार, राजकिशोर राय, अंशु कुमारी, प्रियंका कुमारी, अमित कुमार, तेज नारायण, उदयशंकर प्र, दीपेन्द्र कुमार, शिवशंकर प्रसाद, दीपक कुमार, कुमार कृष्णा आनंद, संजय कुमार चौधरी, अब्दुल सलाम, मो मेराज आलम, शुवेश कुमार, देवेश कुमार, लक्ष्मण भगत,जीतेन्द्र कुमार पांडेय अधिवक्ताओं सहित जमशेद अहमद, शशिभूषण तिवारी, भूषण राय, रामनंदन राय,विक्की कुमार आदि मुंशीगण उपस्थित थे।
अंत में शिवचंद्र बाबू अमर रहे की जयघोष के साथ न्यायालय परिसर गूंज उठा।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:नगर पालिका निर्वाचन की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण।

rktvnews

उपमुख्य पार्षद समेत 7 वार्ड पार्षदों ने किया मासिक बोर्ड की बैठक का बहिष्कार।

rktvnews

भोजपुर:ज्ञान ज्योति विद्यालय के बच्चों ने नेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपिआड में गोल्ड और सिल्वर मेडल लाकर मचाया धूम।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने संस्कृत विद्यालयों के लिए सिंगल क्लिक से अंतरित की 2.30 करोड़ की राशि!संस्कृत का उत्थान, राष्ट्र और भारतीय संस्कृति का उत्थान: मुख्यमंत्री

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 234 नए शहरों/कस्बों में निजी एफएम रेडियो शुरू करने को मंजूरी दी।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित करेगा होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन 2024

rktvnews

Leave a Comment