RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)16 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहां अपने निवास में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर डॉ. रामप्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल जी हमारे राज्य निर्माता है। छत्तीसगढ़वासियों का उनसे विशेष लगाव है। उन्होंने इस भौगोलिक क्षेत्र को नए राज्य के रूप में आकर देकर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया। वे बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। पत्रकार, कवि और राजनेता के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।
भारत के प्रधानमंत्री के रूप में हो या विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमिट छाप छोड़ी है। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश में अनेकों ऐसी योजनाएं लागू की गई, जिसने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदल दी। श्रद्धेय स्वर्गीय श्री अटल जी भारत के हर एक नागरिक की स्मृतियों में है।
श्री साय ने कहा कि वे ऐसा राजनेता थे, जिन्हें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी का स्नेह मिला। अटल जी मां भारती की यश और प्रतिष्ठा के लिए आजीवन समर्पित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय श्रद्धेय अटल जी के साथ मेरी अनेकों स्मृतियां हैं, जो मुझे हमेशा प्रेरित करती हैं। श्री साय ने कहा कि अटल जी युगपुरुष थे, उन्होंने सुशासन का मंत्र दिया और आज हम उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ का विकास सुनिश्चित कर रहे है।

Related posts

जायेगा नहीं अंधेरा !

rktvnews

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय सहित 6 कुल सचिवों के कार्यों पर लगी रोक।

rktvnews

पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज मे स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

rktvnews

देवघर : यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादान:नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

प्रधानमंत्री 17 अगस्त को दिल्ली में 11,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment