RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 अप्रैल।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप ने जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेयजलापूर्ति से संबंधित, दिव्यांग ट्राई साइकिल, शिक्षा विभाग से संबंधित, उग्रवादी हिंसा में मारे गए मृत्य व्यक्ति के आश्रितों को मुआवजा से संबंधित, समेत अन्य मामले शामिल है।
एक एक कर सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमसंगत जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।
ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे से 01.00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।

Related posts

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी ने जन सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन।

rktvnews

केंद्रीय भंडारण निगम ने अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया।

rktvnews

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में अरस्तू की पोएटिक्स पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : अपराधियों ने लिट्टी दुकानदार को मारी गोली!इलाज के लिए भेजा गया सदर अस्पताल।

rktvnews

Leave a Comment