RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पटना : गंगा देवी महिला कॉलेज मे स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 अप्रैल। गंगा देवी महिला काॅलेज में स्टूडेंट काउंसिल की छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय मे स्टूडेंट काउंसिल की छात्राओं ने पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। गंगा देवी महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो रिमझिम शील ने छात्राओं को पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। विज्ञान एवं कला संकाय पार्ट-2 की 13 छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रति अपने कर्तव्य यथा अनुशासन, पर्यावरण के प्रति सजगता, छात्राओं के हित के प्रति जागरुकता, महाविद्यालय की संपत्ति की सुरक्षा आदि के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली। पद और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेने वालों में शालिनी कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, अंजलि वर्मा, अंशु मिश्रा, चैतन्या शाण्डिल्य, डॉली कुमारी, कशिश कुमारी, पल्लवी कुमारी, साध्वी सिन्हा, वर्षा राय, इशू कुमारी, मुस्कान कुमारी और खुशी सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर स्टूडेंट कॉउंसिल कमिटी की सभी सदस्य डा आशा कुमारी, डॉ विधु बाला, डॉ रंजना एवं डॉ दीक्षा सिंह ने कार्यक्रम के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उपस्थित रहकर सदस्यों का मनोबल बढ़ाया तथा शुभकामना दी।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण।

rktvnews

हल्द्वानी:आयुक्त दीपक रावत ने जमरानी बांध परियोजना संबंधी की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बोडेली, छोटा उदेपुर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

समृद्धि के लिए भारत-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क (आईपीईएफ) आपूर्ति श्रृंखला समझौते पर 14 आईपीईएफ भागीदारों ने हस्ताक्षर किए।

rktvnews

विदेशी पर्यटकों को भा रहा बिहार सरस मेला! रसिया के एंजेल और बोरिश ने मेले का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment