RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डी० के० काॅलेज, डुमराॅव में NCC द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/डुमराॅव(बक्सर) 16 अगस्त।डी० के० काॅलेज, डुमराॅव में आज 16 अगस्त दिन शुक्रवार को NCC के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 30 बिहार बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रितेश रंजन , एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रामसागर मिश्रा ने विशेष तौर पर भाग लिया ।कर्नल रितेश रंजन ने सभी कैडैटो को प्रोत्साहन, वीर पुरुष और एकता के बारे में बताया। कार्यक्रम में उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू मोची ने NCC के बच्चों को उत्साहित करते हुए देश के एकता और अखंडता के बारे में बताया। NCC Incharge अरबाब खान ने बच्चों को उत्साहित करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की ज़िम्मेदारी आप जैसे नौजवानों के कंधों पर ही निर्भर करती हैं। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने कहा की अनुशासन किसी भी देश को महान बनाता है। NCC से जुड़े हुए बच्चे सदैव अनुशासन के दायरे में रहकर कार्य करें,ताकि आप देश के भविष्य और भावि कर्णधार हैं। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह, ANO अमृता सिंह, सूबेदार मेजर दुबराज साहू, सूबेदार जयप्रकाश, डॉ० जमील अख्तर, डॉ० पूनम मौर्या, डॉ० वीरेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, अखिलेश्वर कुमार, राहुल कुमार सिंह और अनिल कुमार सिंह की अहम भूमिका रही है। इस में कैडेट रौशन कुमार, SUO रौशन तिवारी ,UO सहजाद खान ने भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related posts

प्रधानमंत्री ने दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में एनसीसी पीएम रैली को संबोधित किया।

rktvnews

डॉ. हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती पर विशेष समारोह का उद्घाटन किया गया।

rktvnews

भाजपाई सांसद को भाजपा सांसद से ही खतरा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 31 अगस्त से 01 सितंबर, तक उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर।

rktvnews

भोजपुर:एस.एन. मेमोरियल स्कूल के ईशान मिश्रा बने जिला द्वितीय टॉपर।

rktvnews

मां की हत्या में पुत्र गिरफ्तार!मामला करनामेपुर ओपी थाने क्षेत्र का।

rktvnews

Leave a Comment