RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर : यूं ही नहीं कहा जाता रक्तदान महादान:नमन प्रियेश लकड़ा

रक्तदान किसी के जीवनदान के सामान है: नमन प्रियेश लकड़ा

उपायुक्त ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी व पंजाब एंड सिंध बैंक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में उपायुक्त ने किया रक्तदान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)22 जुलाई।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा रक्तदान कर डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसायटी व पंजाब एंड सिंध बैंक, देवघर द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाहरणालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने लोगों को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान कर के न सिर्फ किसी की जिंदगी बचाने जैसी अनमोल खुशी मिलती है बल्कि इससे हमारी सेहत को भी लाभ पहुँचता है। कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते हैं कि इससे उनकी सेहत खराब हो जायेगी, जो कि एक भ्रम के अलावा कुछ भी नहीं है। ऐसे लोग सोचते हैं कि रक्तदान करने से शरीर में खून की कमी हो जायेगी और वे बीमार पड़ जायेंगे; जो कि पूर्णतः मिथ्या है। रक्तदान महादान है एवं वास्तव में सच यह है कि रक्तदान करने के पश्चात कुछ समय में हीं हमारे शरीर में दिये गये रक्त की आपूर्ति पुनः हो जाती है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है। आगे उपायुक्त ने कहा कि रक्तदान करने से जो खुशी व स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ हमें मिलता है, वह दूसरे किसी और तरीके से नहीं मिल सकता है। स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें।

उपायुक्त का रक्तदान के प्रति समर्पित रक्तदाताओं का आभार और अभिनंदन

उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने रक्तदान के प्रति समर्पित रक्त दाताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी के निस्वार्थ सेवा भाव के कारण ही आज लोगों के रक्त की जरूरतें पूरी हो रही है। रक्त की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मेरा आप सभी से आग्रह होगा कि आप सभी इस मानव सेवा में निस्वार्थ रूप से नियमित रक्तदान करने के समर्पण और इच्छा को कायम रखें।
इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि कभी-कभी ब्लड बैंक में रक्त की अनुपलब्धता होने से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और एक अच्छे उद्देश्य की पूर्ति हेतु अवश्य रक्तदान करें। वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण तथ्य ये भी है कि स्वयं को सेहतमंद रखने का यह सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी रक्तदान करें। वही आज जिला स्तर के अधिकारियों व कर्मियों द्वारा 25 यूनिट रक्तदान किया गया।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

rktvnews

संविदा कर्मी कार्य न करें तो उन पर की जाए कार्यवाही:जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

राष्ट्रीय एमएसएमई संस्थान (एनआई-एमएसएमई), हैदराबाद को क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) ने 3-स्टार रेटिंग ‘उत्कृष्ट’ के तौर पर मान्यता प्रमाणन प्रदान किया।

rktvnews

भोजपुर:वृद्धजन एवं दिव्यांगो की मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी को ले कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

एनएमडीसी स्टील पाइपलाइन परिवहन हेतु वेल्डेड स्टील पाइप हेतु हॉट रोल्ड स्टील के लिए बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करने वाली भारत की पहली कंपनी बनी।

rktvnews

Leave a Comment