ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतुराज कार्यक्रम मे शामिल हुए।
RKTV NEWS/आरा( भोजपुर )13 अगस्त।मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतुराज के अध्यक्षता मे स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महापुरुषो के स्वच्छता और माल्यार्पण कार्यक्रम के तहत पिछड़ा-दलित आंदोलन के प्रवर्तक महापुरुष भीमराव अंबेडकर जी के स्मारक स्थल पर कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दुर्गा राज शामिल हुए। वही ओबीसी मोर्चा एंव अनुसूचित जाती मोर्चा सहित भाजपा के नेताओं और पदाधिकारी व कार्यकताओं ने महापुरुष भीमराव अमबेदकर जी के प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया। इस दौरान वंदेमातरम,भारत माता की जय, डाक्टर भीमराव अमबेदकर अमर रहे-अमर रहे,वीर शहीद अमर रहे आदि नारे लगाए गए। तदोपरांत स्मारक स्थल परिसर मे स्वच्छता अभियान के तहत नेताओं और कार्यकताओं द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई किया गया।
उक्त अवसर पर ओबीसी जिलाध्यक्ष ऋतुराज ने कहा कि हर साल की भांति माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान0 पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम पूरे देश मे चल रहा है। 01 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत भाजपा के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के द्वारा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम देश भर मे किए जा रहे है। वही ओबीसी मोर्चा किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा द्वारा महापुरुषों के स्वच्छता और माल्यार्पण का कार्यक्रम चल रहा है।उसी कार्यक्रम के तहत आज आरा मे पिछड़ा-अतिपिछड़ा एव दलित वर्ग के आवाज महापुरूष डाक्टर भीमराव अमबेदकर जी के प्रतिमा की सफाई और माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक मिशन है। इस अभियान के द्वारा लोग महापुरुषों की मूर्ति की सफाई और माल्यार्पण हमेशा करते रहेंगे।
वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है। युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा और अन्य मोर्चों द्वारा स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण का कार्यक्रम हो रहा है। भाजपा द्वारा हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सभी 32 मंडलो मे राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया है।डाकघर से भी राष्ट्रीय ध्वज का विक्री हो रहा है,जिसे सभी लोग अपने घरो मे स्वतंत्रता दिवस के दिन फहराएँगे। 14 अगस्त को विभाजन विभिषण स्मृति दिवस भाजपा भोजपुर द्वारा मनाया जाएगा।उक्त कार्यक्रम मे मौन यात्रा और बुद्धिजीवियों का संगोष्ठी कार्यक्रम होगा।
कार्यक्रम मे भाजपा ओबीसी महामंत्री आनंद गोपाल पंडित, हरेंद्र सिंह चन्द्रवंशी, अनुसूचित जाती जिलाध्यक्ष सह (बिससुत्री सदस्य) विजय पासवान, प्रवक्ता संतोष सिंह, हरेराम चन्द्रवंशी,आलोक चन्द्रवंशी,उदय सिंह,
हरेन्द्र पांडेय, निशांत सिंह सेंगर,विनोद राम, इनदेव पासवान, जय गोपाल राम, कामेश्वर पासवान, संजीत पासवान, कृष्णा राम, विजय रविदास, शंकर पासवान सहित भाजपा और ओबीसी मोर्चा एंव अनुसूचित जाती मोर्चा के नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। वही उपरोक्त कार्यक्रम कि जानकरी जिला मीडिया सह प्रभारी सतीश गुप्ता ने दिया।

