RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के पालघर में एक दवा निर्माण इकाई में लीक हुई नाइट्रोजन गैस के कारण चार श्रमिकों की मौत और दो अन्य के घायल होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया।

महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा।

रिपोर्ट में जांच की स्थिति, मृतकों के परिजनों को दिया गया मुआवजा और घायलों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मांगी गई है।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 27 अगस्त।राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 21 अगस्त, 2025 को महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर के बोईसर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक दवा निर्माण इकाई में नाइट्रोजन गैस के रिसाव से चार श्रमिकों की मृत्यु हो गई और दो घायल हो गए। घटना के समय 36 श्रमिक मौजूद थे।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने पाया है कि यदि समाचार रिपोर्ट की सामग्री सत्य है, तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा उठाती है। आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
रिपोर्ट में जांच की स्थिति, मृतक के निकटतम संबंधी को दिया गया मुआवजा (यदि कोई हो) तथा घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी मांगी गई है।
22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिला प्राधिकारियों ने गैस रिसाव के कारण का पता लगाने तथा यह आकलन करने के लिए घटना की जांच शुरू कर दी है कि क्या कोई सुरक्षा चूक हुई थी।

Related posts

26 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर में शाखा प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित।

rktvnews

नितिन गडकरी ने खगोलीय इतिहास में भारत का शानदार अध्याय लिखने के लिए इसरो को बधाई दी।

rktvnews

जंदाहा बाईपास के लिए भू-अर्जन के कार्य और सम्बंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाने को तीन दिवसीय कैंप।

rktvnews

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024: बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री बनाम बायोपिक्स पर ज्ञानवर्धक पैनल चर्चा।

rktvnews

मानसून पूर्व तैयारियों के लिए जिला आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक सम्पन्न!आमजन को मानसून में ना हो कोई परेशानी, पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम रखे – अतिरिक्त जिला कलैक्टर

rktvnews

Leave a Comment