RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

RKTV NEWS/रांची (झारखंड) 02 अगस्त।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड विधान सभा परिसर से “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY)” के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
विदित हो कि झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के करकमलों से प्रचार-प्रसार वाहन रवाना होने के पश्चात रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिले के अलावे राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त द्वारा अपने-अपने जिलों में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है। इस प्रकार आज से पूरे राज्य में “झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना” का व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत हुई है।
इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:पंक्तिबद्ध होकर शिक्षकों के चरण पर गुलाल रखकर विद्यार्थियों ने लिया आशीर्वचन : प्राचार्य

rktvnews

भोजपुर: जीविका कैडर संघ ने 10 सूत्री मांग को साथ जीविका बुनियादी केंद्र पर किया प्रदर्शन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

भोपाल:भावांतर योजना में सोयाबीन का मॉडल रेट 4235 रुपए जारी।

rktvnews

पटना: मंत्री श्रवण कुमार ने किया बिहार सरस मेले का शुभारंभ।

rktvnews

बक्सर:सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/सचिव एवं अभ्यर्थियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment