RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नापतौल विभाग के अमले की यूनिफार्म तय करें।

मुख्यमंत्री ने की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)02 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में प्रदेश में उत्पन्न होने वाले ज्वार, बाजरा, रागी जैसे श्रीअन्न को शामिल किया जाए। इसके लिए स्थानीय किसानों से अनाज लेने और प्रक्रिया में स्व-सहायता समूहों को जोड़ने पर विचार किया जाए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिन्हें पर्ची जारी की गई है। वह योजना के लिए पात्र हैं या नहीं इसका भी सर्वे कराया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। मंत्रालय में हुई बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, मुख्य सचिव वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा सहित अधिकारी उपस्थित थे।

राज्य स्तर पर गठित हो गैस कार्पोरेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नापतौल विभाग के अमले की यूनिफार्म तय की जाए। अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना आदि में इस संबंध में जारी व्यवस्था के आधार पर प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने पाइप लाइन द्वारा रसोई गैस उपलब्ध कराने संबंधी गतिविधि के लिए राज्य स्तर पर गैस कार्पोरेशन गठित करने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस उपयोग की संभावना है, अत: इसकी आपूर्ति को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए। अन्य राज्यों में इस संबंध में लागू व्यवस्था का भी अध्ययन किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए नीति बनाई जाए। साथ ही भू-जल भंडारण के संरक्षण और बिजली की बचत‍के दृष्टिगत बिना मौसम की धान व मूंग के उत्पादन को हतोत्साहित किया जाए। इसके लिए किसानों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से किसान सम्मेलन और कृषि विशेषज्ञों के साथ परिचर्चाएं भी की जाएं।

सा.वि.प्र. के सुदृढ़ीकरण तथा अन्य योजनाओं पर हुआ प्रस्तुतिकरण

बैठक में खाद्य सुरक्षा अधिनियम, फोर्टिफाईड चावल, शक्कर एवं नमक वितरण अनुसूचित जाति जनजाति विद्यार्थियों को रियायती दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने वन-नेशन-वन राशन कार्ड प्रधानमंत्री राशन आपके ग्राम योजना मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं को 450 रूपए में गैस रिफिल उपलब्ध करान प्रधानमंत्री जनमन मिशन गेहूं उपार्जन की स्थिति और लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए जारी गतिविधियों पर प्रस्तुतिकरण के साथ चर्चा भी हुई। प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव वित्त मनीष सिंह तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दास्तान–ए–ख़राबहाल!

rktvnews

बक्सर:डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान किया है: जिलाधिकारी

rktvnews

पटना: मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 33 एजेंडो पर लगी मुहर।

rktvnews

भोजपुर: वरिष्ठ नागरिकों के रेलवे किराया में छूट को ले चरणबद्ध आंदोलन की रूप रेखा की गई तैयार।

rktvnews

चतरा:वित्त पोषित योजना प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत PMAGY सामाजिक अंकेक्षण हेतु बैठक।

rktvnews

बक्सर:तापमान में गिरावट के मद्देनजर जिले में 16 जनवरी तक वर्ग 8 तक के सरकारी और गैरसरकारी आंगनबाड़ी सहित शैक्षणिक गतिविधियों पर डीएम ने लगाई रोक।

rktvnews

Leave a Comment