RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

अयान हीरो होंडा गैराज, आशापुर से एक बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त।

दरभंगा/बिहार 02 अगस्त।श्रम अधीक्षक, दरभंगा राकेश रंजन के निर्देशानुसार बेनीपुर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किशोर कुमार झा के नेतृत्व में बेनीपुर अनुमण्डल क्षेत्र अन्तर्गत बेनीपुर प्रखण्ड के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में धावा दल की टीम द्वारा सघन जाँच अभियान चलाया गया।
सघन जाँच अभियान के दौरान धावा दल की टीम द्वारा बेनीपुर प्रखण्ड के आशापुर अवस्थित *अयान हीरो होंडा गैराज से एक बाल श्रमिक* को विमुक्त कराया गया।
श्रम अधीक्षक द्वारा बताया गया कि विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल कल्याण समिति, दरभंगा के समक्ष उपस्थापित कर निर्देशानुसार उन्हें बाल गृह में रखा गया है एवं बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम,1986 के तहत नियोजक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि धावा दल की टीम द्वारा आज बेनीपुर प्रखण्ड के सभी दुकान एवं प्रतिष्ठान में सघन जाँच किया गया तथा सभी नियोजकों से किसी भी बाल श्रमिक को नियोजित नहीं करने हेतु एक शपथ पत्र भरवाया गया।
उन्होंने कहा कि आज की इस धावा दल टीम के सदस्य के रूप में बेनीपुर, जाले एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के साथ पुलिस अवर निरीक्षक बहेड़ा थाना प्रियंका कुमारी, आऊटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई दरभंगा रामाकांत यादव, प्रयास संस्था से नारद मंडल एवं संदीप कुमार झा, कार्ड्स संस्था से नारायण कुमार मजमुदार एवं अन्य शामिल थे।

Related posts

जयपुर:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने आरएएस में चयनित अभ्यर्थियों से मुलाकात कर दी बधाई, राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहने की सीख दी।

rktvnews

इंदौर:आत्मनिर्भरता से पूरकता को समझने की राज्य स्तरीय 30 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने ‘वैली ऑफ वर्ड्स’ इंटरनेशनल लिटरेचर एंड आर्ट फेस्टिवल के 9वें संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज आरा में तीन दिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला आयोजित!संस्कृत भाषा ज्ञान विज्ञान तथा सभी विधाओं का प्राचीन ग्रंथ:प्राचार्य प्रो आभा सिंह

rktvnews

बंगाल एसआईआर : जातीय-राज्य के निर्माण के लिए एक गठजोड़।

rktvnews

गढ़वा:04 दिसंबर को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु टाउन हॉल में एकदिवसीय कार्यशाला होगी आयोजित: सिविल सर्जन

rktvnews

Leave a Comment