RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने चुनाव पूर्व विधि व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों को लेकर की बैठक।

उपयुक्त स्थलों पर चेकपोस्ट लगाकर चलाया जाएगा गहन वाहन चेकिंग अभियान।
जिला में विभिन्न 18 महत्वपूर्ण चौक चौराहे पर 55 ANPR कैमरा लगाने हेतु पहल।
असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई में लाएं तेजी, SDO कैम्प कोर्ट कर करें सुनवाई।
अंतरराज्यीय सीमावर्ती जिलों के साथ भी होगी बैठक, मद्य निषेध एवं विधि व्यवस्था को लेकर आपसी समन्वय से होगी प्रभावी कार्रवाई।
विधान सभा आम निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम और एसपी ने दिए बिंदुवार निदेश।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)25 जुलाई। गुरुवार को विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को ले एक बैठक सारण समाहरणालय सभागर में आयोजित की गई. बैठक में सीएपीएफ के आवासन की समुचित व्यवस्था करने के साथ खनन, उत्पाद, परिवहन व विधि व्यवस्था के संबंध में सभी संबंधितों को व्यापक टास्क सौंपे गए.
जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कहा कि सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को नामित किया जा रहा है। उनके माध्यम से क्रिटिकल मतदान केंद्रों और वनरेबल क्षेत्रों को चिन्हित कर उनके कारक की पहचान की जायेगी.उन्होंने चिन्हित स्थलों पर स्थाई और अस्थाई पुलिस चेकपोस्ट का निर्माण कर लगातार गहन वाहन जाँच अभियान चलाने का निदेश दिया.
जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले में ANPR (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) कैमरे लगाने हेतु 18 महत्वपूर्ण चौक / चौराहे को चिन्हित किया गया है. इन स्थलों पर 55 कैमरे लगाने हेतु पहल की जा रही है.
श्री समीर ने अर्द्धसैनिक बलों की कंपनियों के ठहराव के लिए स्थल का चयन करने तथा उनकी मूलभूत आवश्यक सुविधाओं को पूरा करने के निदेश दिए. अर्धसैनिक बलों के परिभ्रमण का रूट चार्ट तथा राजनीतिक दलों को दी जाने वाली सभास्थल की सूची तैयार करने का निदेश दिया.
वरीय पुलिस अधीक्षक ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 126 के तहत बंध पत्र भरने तथा सीसीए के तहत प्रभावी कार्रवाई करने के साथ ही अवैध शराब के सीजर हेतु ठोस कार्रवाई करने के लिए सभी एस एच ओ को निदेश दिए.
बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता सहित विभिन्न संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी आदि जुड़े थे।

Related posts

जिला कलक्टर ने की फ्लैगशिप स्कीम, बजट घोषणा एवं राजस्व प्रकरणों की समीक्षा।

rktvnews

एन एस एस महाराजा कॉलेज आरा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हुआ पौधारोपण!महाराजा कालेज का आरा हाउस क्रांतिकारियों का विजय स्थल;एन एस एस प्रभारी,डा विभा वर्मा

rktvnews

केन्‍द्रीय रेल मंत्री ने भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली 2023 का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर : भरत तिवारी के परिजनों से मिले विधायक द्वय आनंद मिश्रा व राकेश रंजन ओझा! किया शोक संवेदना व्यक्त! दिया न्याय दिलाने का भरोसा।

rktvnews

भोजपुर : डीएम की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं सहयोग शिविर को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप: गौतम के गोल से तापा 11 ने और गजियापुर को पछाड़ शाहाबाद हीरोज ने गाड़ा जीत का झंडा।

rktvnews

Leave a Comment