RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने मगध सम्राट जरासंध महाराज की जयंती मनाई।

आरा/भोजपुर 23 नवंबर।अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा भोजपुर सह शहाबाद प्रक्षेत्र की तरफ से हर साल की भांति इस वर्ष भी दिनांक 23-11-2023 को, जरासंध भवन शिवगंज शीतल टोला आरा में, बड़े ही धूमधाम से मगध सम्राट जरासंध महाराज की जयंती मनाई गई। सबसे पहले विधिवत पूजा भवन में स्थापित उनकी प्रतिमा के सामने की गई।पूजा पर भोजपुर जिला अध्यक्ष प्रयाग सिंह चंद्रवंशी एवं नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चंद्रवंशी बैठे,पूजा के साथ हर साल झंडा बदलने की परम्परा रही है। जिला अध्यक्ष प्रयाग सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि जरासंध महाराज के पूजा करने के बाद हम सभी कमिटी के साथी एक साथ प्रसाद ग्रहण करते है तो बहुत ही सुन्दर लगता है, आगे उन्होंने कहा कि हमारी सभा पूरे भोजपुर जिले के चंद्रवंशीयो के आन बान शान का प्रतीक है।इस सभा के शहाबाद के संस्थापक एवं भोजपुर जिला के सचिव जीतू चंद्रवंशी ने कहा कि हमारी सभा का एक मकसद पूरा हो गया,दूसरा मकसद जिले में कहीं पर भी जरासंध अखाड़ा बनवाने का है एवं तीसरा उद्देश्य हमारी सभा के लोग विधायक बने।सभा का संचालन जिला कोषाध्यक्ष संजय सिंह चंद्रवंशी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा अध्यक्ष मुकेश कुमार चंद्रवंशी ने किया।सभा में मुख्य रूप से कमिटी के जगदीश सिंह चंद्रवंशी,अरूण कुमार चंद्रवंशी,मूना चंद्रवंशी,अमर नाथ चंद्रवंशी,सूजित चंद्रवंशी अमित चंद्रवंशी,गायक दीपक सिंह चंद्रवंशी बक्सर, रघुनंदन चंद्रवंशी,कमल चंद्रवंशी, बिनोद कुमार चंद्रवंशी, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, अमित सिंह चंद्रवंशी, अनिल कुमार चंद्रवंशी,दिना नाथ सिंह चंद्रवंशी ,उदय चंद्रवंशी, अरूण कुमार, मंजिल कुमार चंद्रवंशी मुख्य रूप से शामिल थे।

Related posts

डॉ. ऐश्वर्या पातापति के नाम हुआ The Miss Globe India 2023 का खिताब, अल्बानिया में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट।

rktvnews

10 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दरभंगा:”जनता के दरबार मे जिलाधिकारी” कार्यक्रम में सरदार कुलदीप सिंह को मिला न्याय।

rktvnews

राजस्थान:सशक्त हो रही बेटियांः कृषि संकाय चुनने पर बेटियों को मिल रही 15 से 40 हजार की प्रोत्साहन राशि।

rktvnews

बागेश्वर धाम सरकार में सरकार : साम्प्रदायिकता और कॉर्पोरेट का विधिवत पाणिग्रहण।

rktvnews

भोजपुर :भारतीय नववर्ष पर विहंगम योग संत समाज की निकली ” स्ववेंद” शोभा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment