RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डिजिटल प्लेटफार्म ने दुनियाभर के लोगों को real time में समाचारों तक पहुंचने और विविध दृष्टिकोणों से अवगत होने का अवसर प्रदान किया है: जिलाधिकारी

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)17 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर 16 नवंबर को जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अंशुल अग्रवाल जिलाधिकारी, डॉ० महेंद्र पाल उप विकास आयुक्त, कुमारी अनुपम सिंह अपर समाहर्ता तथा मीडिया के बंधुगण द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में परिचर्चा का विषय “Changing Nature of Press पर मीडिया के बंधुगण द्वारा एक- एक कर अपने विचारों एवं सुझाओं को रखा गया।
जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम प्रिंट, इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के सभी बंधुगण को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 16 नवम्बर स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है। आज ही के दिन 1966 में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने अपनी कार्यवाही शुरू की थी। प्रेस सामाजिक परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से सूचनाओं का प्रचार-प्रसार त्वरित गति से हो रहा है। डिजिटल प्लेटफार्मों जैसे सोशल मीडिया, ब्लॉग्स और पॉडकास्ट के उत्थान ने समाचारों की पहुंच को पारंपरिक भौगोलिक सीमाओं को तोड़ते हुए बढ़ाया है।
आज के दौर में प्रेस के समक्ष कई चुनौतियों भी हैं, जो इसकी विश्वसनीयता और सटीकता और जवाबदेही के मूल्यों को खतरे में डालती हैं। speed को accuracy की तुलना में अधिक महत्व दिया जाता है। नए प्लेटफार्म और प्रौद्योगिकियाँ जब बेहतर भागीदारी और समावेशिता के लिए अवसर प्रदान करती हैं, तब साथ ही कई चुनौतियों को भी प्रस्तुत करती हैं जिनसे प्रेस को सावधानी से निकलना होगा।
जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बक्सर द्वारा कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।

Related posts

आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा और जदयू हुए बेनकाब: राजद प्रवक्ता

rktvnews

बक्सर:निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी बक्सर ने केसठ प्रखण्ड के न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले विभिन्न मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जर्मनी के म्यूनिख में चौथे No Money For Terror सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने सीकर में जिला समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को 4 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।

rktvnews

कृषि में महिलाओं को सशक्त बनाती नमो ड्रोन दीदी योजना।

rktvnews

Leave a Comment