RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर;जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण अभियान।

RKTVNEWS/बक्सर ( बिहार)31 जुलाई।जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा इटाढी प्रखंड के ग्राम पंचायत बिझौरा के जमुआंव में सघन वृक्षारोपण किया गया।
जिला पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा इटाढी प्रखंड के ग्राम पंचायत बिझौरा के जमुआंव में लगभग 800 पौधारोपण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को निर्देशित किया गया कि पौधे की सुरक्षा हेतु चारों तरफ कटीले तार से घेराबंदी करना सुनिश्चित करेंगे।
जलवायु परिवर्तन को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं को 1-1 पौधा लगाने एवं उन्हें संरक्षित करने को प्रोत्साहित किया गया। इस क्रम में छात्र-छात्राओं से पेड़-पौधे के महत्व के बारे में भी पूछा गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में यदि किसी लाभुक जिनके पास अपना जमीन हो एवं वे पौधारोपण हेतु इच्छुक हो तो ग्राम पंचायत के मुखिया, ग्राम पंचायत रोजगार सेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी से कार्य अवधि में संपर्क कर सकते हैं।
मनरेगा अंतर्गत पोखर के किनारे पेवर ब्लॉक, इनलेट आउटलेट, पोखर के परिसर में ही चापाकल के किनारे सोख्ता का भी निर्माण किया गया है। पंचायती राज विभाग से ओपेन जिम भी अधिष्ठापित किया गया है। भविष्य में जब ये पौधे बडे हो जायेंगे तक पोखर का सुन्दरता और भी बढ जायेगी। वृक्षों की प्रजाति में गुलमोहर, महोगनी, नीम, अशोक, जामुन, अमरूद, इत्यादि पौधे रोपित किये जा रहे है। ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा मनरेगा अंतर्गत आठ वनपोषक को भी चयनित कर कार्य आवंटित कर दिया गया है। जिनका कार्य पौधे को पानी देना निराई गुणई करना, पौधों की सुरक्षा करना एवं अतरजिविता सुनिश्चित करना होगा। ये वनपोषक 05 वर्षों तक पौधो की देखभाल करेंगे। जिनको मनरेगा अंतर्गत प्रतिमाह 08 दिवस की मजदूरी दी जायेगी।

Related posts

झारखण्ड:छठे चरण में हुआ 65.40 प्रतिशत मतदान : के रवि कुमार

rktvnews

पिथौरागढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को लगभग 4 हज़ार 200 करोड़ रुपये की दी सौगात।

rktvnews

ट्राई ने मैसेजिंग सेवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक्सेस सेवा प्रदाताओं को निर्देश जारी किए।

rktvnews

रोहतास:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज।

rktvnews

भोपाल:मध्यप्रदेश सरकार किसानों के साथ किसानों को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

11वें गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बजरे, एलएसएएम 25 (यार्ड 135) का प्रक्षेपण।

rktvnews

Leave a Comment