RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : सलेमपुर मे विषपान कर विवाहिता ने की आत्महत्या।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 31जुलाई। घरेलू विवाद में विषपान करने से एक विवाहिता की मौत शाहपुर में एक निजी अस्पताल में चिकित्सा के दौरान हो गई। मामला भोजपुर जिला के धोबहाॅ थाना क्षेत्र के सलेमपुर गाँव का है। मृतका निशा कुमारी (22 वर्ष) सलेमपुर गाँव के भरत यादव की पत्नी बताई जाती है। शाहपुर में मृतका की मौत के बाद ससुराल वाले मामले को छुपाने के उद्देश्य से शव को ठिकाने लगाने हेतू ले जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही धोबहा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ महिला के शव को टेकसेमर गंगा घाट के समीप कब्जे मे ले लिया। पुलिस को देख परिजन शव छोड़कर फरार हो गये। पुलिस द्वारा शव को थाना लाया गया और कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि सलेमपुर गाँव निवासी भरत यादव की पत्नी निशा देवी (22 वर्ष) ने घरेलू विवाद मे विषपान कर लिया। महिला को परिजनों द्वारा अक्सर बेवजह प्रताड़ित एवं मारपीट करने की बात बताई गई जिससे तंग आकर महिला ने विषपान कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। परिजन महिला को चिकित्सा हेतू  शाहपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराने ले गये थे जहाँ चिकित्सा के दौरान महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि महिला का मायका कटिहार जिला मे है जिनको सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही मामला दर्ज कर कारवाई की जायेगी। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Related posts

देवघर : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अगुवाई में स्वास्थ्य सुविधा पर विशेष ध्यान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मई 24

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी संचालन कर जरुरतमंदों का करें उत्थान:राज्यपाल

rktvnews

दुमका: गणतंत्र दिवस परेड का फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

हर 6 व्यक्ति निःसंतानता से परेशान क्यों ? भारत और इन देशों में दर ज्यादा :डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

बिहार: नवादा: डीडीसी ने किया मिर्ज़ापुर और शोभिया छठ घाट का निरीक्षण,दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment