आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 05 नवंबर।भगवान चित्रगुप्त की पूजा की तैयारी में सभी चित्रगुप्त पूजनोत्सव समितियां भव्यता के साथ आयोजन के लिए कार्य कर रही है। इसी तैयारी के लिए श्री चित्रगुप्त मंदिर के मुतवल्ली दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद एवं कायस्थ महासभा के अध्यक्ष प्रो सच्चिदानंद सहाय के साथ श्री चित्रगुप्त सेवा समिति हाउसिंग कालोनी
के पदाधिकारी सुरेश नंदन वर्मा एवं विनय श्रीवास्तव एवं अन्य के साथ तैयारी पर गहन विचार किया गया यह आयोजन मनी श्रीवास्तव के चंदवा स्थित आवास पर हुई। सामूहिक निर्णय हुआ कि भव्य पूजनोत्सव के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक मूर्ति विसर्जन पर बैंड बाजा के साथ पूरे शहर का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम आयोजित होगा।
