RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पुण्यतिथि पर याद किए गए केशव प्रसाद सिंह।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जुलाई।30जुलाई को अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में जरासंध भवन शिवगंज शीतल टोला आरा स्व केशव प्रसाद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व समिति से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता वरीय संरक्षक बृज कुमार चंद्रवंशी ने की।संचालन राजेश कुमार चंद्रवंशी ने और धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने किया।सर्वप्रथम महासभा के संस्थापक जीतू चंद्रवंशी के माल्यार्पण से पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात गणमान्य लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्मृति शेष केशव बाबू को याद करते हुए जीतू चंद्रवंशी ने कहा कि मनुष्य मरता जरूर है लेकिन उसकी कृतियां सदा अमर रहती है।अच्छे लोग अच्छे कार्य के लिए सदा याद किए जाते रहेंगे। इन्होंने बताया कि केशव बाबू एक नेक दिल इंसान, सामाजिक कार्यकर्ता,पीरो विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के पति थे।
जिलाअध्यक्ष प्रयाग सिंह चंद्रवंशी ने उन्हें ग़रीबों के हमदर्द तो मुकेश कुमार चंद्रवंशी ने समाज का सच्चा हितैषी बताया।अंत में दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना किया गया।शामिल लोगों में जगदीश प्रसाद चंद्रवंशी, रामेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, सुरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी,देव कुमार चंद्रवंशी, मुन्ना प्रसाद चंद्रवंशी,बबन प्रसाद चंद्रवंशी, तुफानी चंद्रवंशी, राजेन्द्र प्रसाद चंद्रवंशी,उदय चंद्रवंशी, मनोज कुमार चंद्रवंशी,कमल चंद्रवंशी, सुमित कुमार चंद्रवंशी, अभिजीत चंद्रवंशी, पुड़िया चन्द्रवंशी, चंदन कुमार चंद्रवंशी, बिनोद कुमार चंद्रवंशी, नन्हक प्रसाद चंद्रवंशी,सुनिल कुमार चंद्रवंशी, अशोक कुमार चंद्रवंशी, पिंटू कुमार चंद्रवंशी, अनिल कुमार चंद्रवंशी, रमेश कुमार चंद्रवंशी आदि रहे।

Related posts

भोजपुर : शराब कांड के अभियुक्त को पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की सहकारिता विभाग के तहत प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (PACS) के सम्बन्ध में बैठक।

rktvnews

बिहार :प्रगति यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री ने बांका जिले को दी लगभग 363 करोड़ रुपये की सौगात, कुल 178 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

नई दिल्ली:कोयला मंत्रालय ने साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला आयोजित की।

rktvnews

भोजपुर: बिजली कटौती कर जनता से हार का बदला ले रही सरकार : दिलराज प्रीतम

rktvnews

महिलाओं की अधिक भागीदारी से शासन में अधिक संवेदनशीलता आएगी, जिससे नीति-निर्माण अधिक जन-केंद्रित होगा: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment