RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर :आरा नगर निगम प्रांगण मे भाकपा माले के संस्थापक महासचिव का श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

का.चारु मजुमदार को याद करते हुए आरा नगर निगम स्थाई कर्मचारी संघ ने तानाशाह नगर आयुक्त के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया – क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)28 जुलाई।आज भाकपा माले के संस्थापक महासचिव का. चारु मजुमदार के 52 वी शहादत दिवस पर आरा नगर निगम के कर्मचारियों ने आरा नगर निगम के प्रांगण मे सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.इस आश्य की सूचना अपने एक प्रेस ब्यान जारी कर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा नगर निगम स्थाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष क्यामुद्दीन अंसारी ने दी।
का.चारु मजुमदार के शहादत दिवस पर आरा निगम मे कर्मचारियों द्वारा बैठक कर शहादत दिवस मनाया गया .बैठक की शुरुआत उनके चित्र पर मालयार्पण कर एक मिनट खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
आरा नगर निगम स्थाई कर्मचारी संघ के बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि हमे संकल्प लेना चाहिए कि हमे आज पार्टी के विकास और विस्तार के नये दौर मे ले जाने के लिए कोशिश तेज कर देनी चाहिए.राज्य मे गरीबों की दावेदारी मजबुत करने व उनके अधिकार की लड़ाई को आगे बढाने मे हक दो वादा निभाओ अभियान को सफल बनाने मे जुट जाना चाहिए.
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा की आरा नगर निगम के स्थाई कर्मचारी हो या ठेका – मानदेय अनुबबंध कर्मी हो या डेली वेज कर्मी सभी आरा निगम के कर्मचारी है इनकी एकता स्थापित करते हुए इन सभी कर्मचारियों के सवाल पर संघर्ष से पहले हमे निगम प्रशासन से बात करनी है।
भाकपा माले नेता ने 5 सूत्री मांगों को सूत्रवद्ध किये.1.छठा वेतन आयोग मे सुधार कर वेतन भुगतान एवं उसका अंतर राशि का भुगतान निगम करें. 2.ACP का लाभ आरा नगर निगम दे.3. सातवां वेतन आयोग का लाभ आरा नगर निगम कर्मियों को शीध्र दी जाय.4.गेट मे मौजूद पारिवारिक पेंशन लागू हो.5.ठेका प्रथा समाप्त कर मानदेय,अनुब़बंध या डेली वेज पर कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी का आरा निगम प्रशासन मान्यता प्रदान करे।
इन्ही सवालों पर आगे हम एक व्यापक संघर्ष खड़ा करेंगे।
आज की बैठक मे शामिल प्रमुख लोगों मे अमरनाथ प्रसाद.अशोक कुमार सिंह, जयनंदन सिंह, लाली राम.सुरेन्द्र सिंह .ताजुद्दीन थे।

Related posts

विश्व साईकिल दिवस पर आरा में निकाली गई साइकिल रैली।

rktvnews

इंद्रपुरी जलाशय निर्माण व सोन नहर के आधुनिकीकरण के सवाल पर माले के नेतृत्व में सांसदों ने दिया प्रधानमंत्री को ज्ञापन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक, सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम, सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन आदि को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं।

rktvnews

तेलंगाना:राष्ट्रपति ने लोकमंथन-2024 के उद्घाटन सत्र में भाग लिया।

rktvnews

गाम्बिया के सिविल सेवकों के लिए दो सप्ताह का चौथा मिड-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment