RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)15 अप्रैल। सोमवार को जिला पदाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार उदवंतनगर प्रखंड अंतर्गत एकौना पंचायत स्थित चौराई मुसहर टोली में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को त्वरित लाभ उपलब्ध कराना था। शिविर में राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालयों में नामांकन, आंगनबाड़ी सेवाएं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य कार्ड, हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि/बंदोबस्ती संबंधित योजनाओं के साथ-साथ वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना, कबीर अंत्येष्टि अनुदान योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, कन्या उत्थान योजना, मातृत्व वंदना योजना, राष्ट्रीय व बिहार निशक्तता पेंशन योजना, दिव्यांग कार्ड, दिव्यांग विवाह योजना, बुनियाद केंद्र से जुड़ी योजनाएं, नल-जल योजना, नली-गली योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, बिजली कनेक्शन, सतत जीविकोपार्जन योजना, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, लोहिया स्वच्छता अभियान, सामुदायिक व व्यक्तिगत शौचालय जैसी योजनाओं के अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को अच्छादित किया जा रहा है। बताया गया कि इस शिविर में कुल 502 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 418 आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के लिए जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related posts

बक्सर: 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता दौड़” का आयोजन, घाटों की हुई सफाई,योग का किया गया अभ्यास।

rktvnews

महाकुंभ में बुजुर्गों की आस्था का सम्मान, प्रशासन करा रहा संगम स्नान,समाज कल्याण विभाग की विशेष पहल, महाकुंभ में अब तक 600 से अधिक बुजुर्गों ने किया पुण्य स्नान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

31 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भारत ने वियतनाम में संयुक्त राष्ट्र वेसाक दिवस-2025 पर पुनः भगवान बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

rktvnews

पटना:बिहार रंग महोत्सव बिहारंगम 2025 का तीन दिवसीय राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment