RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:3 अगस्त से आर भी एस कप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सनदिया में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई। रविवार को भोजपुर जिला शतरंज संघ की एक बैठक स्थानीय आरवीएस पब्लिक स्कूल एमपी बाग ब्रांच में हुई। बैठक में
सर्वसम्मति से आगामी 3 से 5 अगस्त तक स्थानीय आर भी एस पब्लिक स्कूल सोनादिया आरा में तीन दिवसीय आर भी एस कप भोजपुर जिला अंडर 9 औऱ 15 आयु वर्ग बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए डॉ एस के रूंगटा ने कहा की शतरंज प्रतियोगिता करते रहने से जिले में शतरंज के विकास होगा
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने बताया की शतरंज प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए डॉ कांति सिंह को शतरंज प्रतियोगिता आयोजन समिति का चेयरमैन औऱ डॉ कुमार विजयेश को संयोजक बनाया गया।
शतरंज प्रतियोगिता आयोजन समिति की चेयरमैन डॉ कांति सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा की शतरंज प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। इस शतरंज प्रतियोगिता में शीर्ष खिलाड़ी अंडर 15 औऱ 9 आयु वर्ग बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता में भोजपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
आज की बैठक में उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार उपाध्याय, निशि जैन, कुमारी निधि, शकील अहमद आदि शामिल हुए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 13 जून 24

rktvnews

प्रधानमंत्री ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की।

rktvnews

दरभंगा:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

सरायकेला को 1-0 से पराजित कर गोड्डा अगले चक्र में पहुंचा।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

गुवाहाटी:विज्ञान भारती के राष्ट्रीय आयोजन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संचारक सम्मेलन का उद्घाटन किय।

rktvnews

Leave a Comment