RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

कौन है दोषी?: क्यामुद्दीन अंसारी

शैक्षणिक अवस्था में मासूमों द्वारा व्यवसाय का दृश्य करता है, हमे शर्मशार: क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 10 नवंबर। आज धनतेरस पर्व पर भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह पूर्व आरा विधानसभा प्रत्यासी कयामुद्दीन अंसारी ने बाजारों में खरीदारी की भीड़ के बीच दो मासूम नाबालिगों को लोगो के घर को रौशन करने के लिए दीपों के लिए बाती बेचते हुए एक मार्मिक फोटो साझा करते हुए उक्त नौनिहालों के भविष्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए बताया की जहां पूरा देश पर्व त्योहारों में अपने परिवार ,बच्चों और समाज के साथ प्रकाशपर्व दीपावली को मना रहा है वही ये मासूम इन खुशियों से इतर शैक्षणिक अवस्था में अपने घर परिवारों की ज़िम्मेदारी के लिए सामान बेचते नजर आ रहे हैं

दीपों के लिए बाती बेचते मासूमों की क्यामुद्दीन अंसारी द्वारा साझा की गई तस्वीर।

जो काफी मार्मिक है और हमारे समाज ,बाल संरक्षण के लिए बनी कई स्वयं सेवी संस्थाओं और सरकारों द्वारा बाल श्रम के विरोध में बने कानूनों पर करारा तमाचा है जिसका जवाब हमारे पास नही है।
कयामुद्दीन अंसारी ने कहा की समाज में दिख रही ऐसी मार्मिक तस्वीरों पर हमें विचार करने की जररूत है और अपने आप इसका जवाब भी ढूढना होगा की आखिर इसका दोषी कौन है?

Related posts

उपभोक्ता जागरूकता स्थायी और सुरक्षित डिजिटल अनुभव की कुंजी है: प्रल्हाद जोशी

rktvnews

चतरा जिला प्रशासन की पहल — ‘जीवन तरंगिनी’ एम्बुलेंस सेवा अब किसी भी आपात स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं।

rktvnews

दुमका:मतदाता सूची प्रेक्षक सह प्रमण्डलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने प्रथम विजिट कार्यक्रम के तहत कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

rktvnews

नई दिल्ली के पुराना किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य समारोह।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस : इंसान का इंसान से हो भाईचारा!

rktvnews

Leave a Comment