आरा/भोजपुर 24 जनवरी।जनपद की प्रसिद्ध महिला चिकित्सक, निर्धन, गरीब और महिलाओं के बीच अपनी सेवा से सबके दिलों में बसने वाली डा बिस्मिल्लाह खातून का विगत दिनों निधन हो गया। इनके निधन से जनपद का एक महान समाजसेवी, गरीबों का मसीहा, मरीजों का भरोसा टूट गया है।
बताते चले की इनका परिवार, चिकित्सा का क्षेत्र हो या शिक्षा का,अथवा राजनीति का हो ,सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व योगदान दिया है। इनका स्थाई पैतृक गांव चकिया था लेकिन पुरानी पुलिस लाइन पर क्लीनिक और पूरा परिवार रहता था। अब्दुल मलिक सदर विधायक ,बिहार सरकार में मंत्री रहे हैं। अलहफीज कॉलेज की अध्यक्ष थी डॉक्टर बिस्मिल्लाह खातून। आरा नगर निगम की मेडिकल ऑफिसर भी रह चुकी है।
इनके जनाजे में पूर्व मंत्री अब्दुल मलिक पूर्व विधायक अनवर आलम रेड क्रॉस के उप संरक्षक सरफराज अहमद खान, जावेद इकबाल अल हफीज कॉलेज के सचिव शाहिद अलीम हनी , साजिद कफिल, जिले के अन्य गणमान्य लोग जनाजे में शामिल होकर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। बताते चले कि बिहार की यह प्रथम महिला चिकित्सक थी जो आजीवन प्रति शुक्रवार को निशुल्क इलाज और दवा ऑपरेशन सब कुछ करती थी।


