
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।श्री चित्रगुप्त पीठ के संस्थापक श्री में श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी सच्चितानंद जी के द्वारा नवंबर 10, 2024 को श्री चित्रगुप्त धाम, बेतिया, पश्चिम चंपारण में प्रथम चित्रगुप्त कथा का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। पश्चिम चंपारण के बाद बिहार के सभी जिलों में समय समय पर कथा का आयोजन किया जाएगा ।उक्त कार्यक्रम के भव्य आयोजन एवं भोजपुर जिले के चित्रांशो एवं कायस्थ समाज की ओर से सहयोग के लिए श्री चित्रगुप्त पीठ भोजपुर इकाई द्वारा एक बैठक 25 जुलाई 2024 को शैलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में नवादा आवास पर संपन्न हुआ।
बिहार प्रांत की बैठक से प्राप्त निर्देश के आलोक में बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री चित्रगुप्त पीठ भोजपुर इकाई के प्रमुख, उप प्रमुख एवं सभी सदस्यों द्वारा निर्धारित सहयोग राशि प्रांत के खाते में ऑनलाइन जमा करते हुए स्क्रीन शॉट भेजेंगे। भोजपुर के सभी चित्रांश कायस्थ बंधुओं से अपील किया गया है कि वे 10 नवंबर 2024 को श्री चित्रगुप्त धाम, बेतिया, पश्चिम चंपारण में आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करें और प्रथम श्री चित्रगुप्त कथा का आनंद लें। श्री चित्रगुप्त जी महाराज अकेले कायस्थ जाति के ही नहीं बल्कि विश्व के सभी जाति और समाज के देवता हैं । चित्रगुप्त कथा के श्रवण से सारे कष्टों का निवारण होता है ।अतएव सभी समाज के लोगों को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया!
बैठक में ऑनलाइन के माध्यम से रजनीश श्रीवास्तव, प्रांत प्रमुख, एवं रौनक श्रीवास्तव, सह प्रांत प्रमुख,बिहार प्रांत, श्री चित्रगुप्त पीठ, वृंदावन जुड़े रहे! चित्रगुप्त पीठ भोजपुर इकाई के प्रमुख राजीव कुमार, उप प्रमुख शैलेश कुमार राजू, उप प्रमुख अशोक कुमार के अलावे प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित थे जिनमें मुख्य रूप से चंदन कुमार सिन्हा, अनिल कुमार, विकास कुमार सिन्हा, अमित रंजन कुमार, विनीत कुमार, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, वीरेन्द्र कुमार सिन्हा, संतोष कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अखौरी धीरेंद्र प्रसाद, विशाल कुमार, अजय श्रीवास्तव, शिव पुकार लाल, प्रतीक कुमार सिन्हा,राजीव कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार, मुकेश कुमार श्रीवास्तव एवं अखिलेश चंद्र उपस्थित थे!

