RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:डीएमएफटी के माध्यम से हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

बेहतर कार्य करने वाले विभागों को ही योजनाओं के क्रियान्वयन में दी जाएगी प्राथमिकता: उपायुक्त

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)27 अप्रैल।जिले में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के उप विकास आयुक्त, विभिन्न विभागों एवं कार्यकारी एजेंसियों के अधिकारी, कार्यपालक अभियंता सहित अन्य शामिल हुए।
बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। योजनाओं की प्रभावी एवं नियमित मॉनिटरिंग के उद्देश्य से सभी कार्यकारी एजेंसियों के साथ एक मानकीकृत फॉर्मेट साझा किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे तीन दिनों के भीतर निर्धारित फॉर्मेट में योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भरकर उपलब्ध कराएं। इस फॉर्मेट में योजनाओं का भौतिक प्रगति (Physical Status), वित्तीय प्रगति (Financial Status), हैंडओवर स्टेटस सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं का समावेश किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से डीएमएफटी के तहत जिले में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे सभी विकास कार्यों की समेकित जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी, जिससे उनकी नियमित समीक्षा एवं निगरानी करना और अधिक प्रभावी हो सकेगा।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि भविष्य में उन्हीं विभागों को योजनाओं के क्रियान्वयन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिनका कार्य निष्पादन संतोषजनक एवं गुणवत्तापूर्ण पाया जाएगा। बैठक के अंत में उपायुक्त ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं निर्धारित समयसीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आमजन को इन विकास कार्यों का अधिकतम लाभ मिल सके।

Related posts

77 वां गणतंत्र दिवस: राजस्थान की झांकी ने जीता पॉपुलर चॉइस पुरस्कार— रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला, साहित्य एवं संस्कृति ने पुरस्कार किया ग्रहण।

rktvnews

औरंगाबाद:पंचायती राज विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दुमका:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इंडोर स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रोहतास: जिले भर में कृषि चौपाल का किया गया आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 01 अगस्त 26

rktvnews

Leave a Comment