RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा में उर्वरक दुकानों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच में 16 प्रतिष्ठानों में मिली गड़बड़ी।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)14 मई।किसानों को समय पर उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने जिलेभर में सघन जांच अभियान चलाया। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर जॉइंट इनफोर्समेंट टीम (JET) द्वारा विभिन्न प्रखंडों में उर्वरक दुकानों की जांच की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 74 उर्वरक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के क्रम में 16 प्रतिष्ठानों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। संबंधित दुकानदारों को स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को 24 घंटे के भीतर अपने अभिलेख एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, वितरण पंजी, लाइसेंस, पॉस मशीन तथा सूचना पट्ट की स्थिति की गहन समीक्षा की गई। साथ ही पॉस मशीन में दर्ज उर्वरक की मात्रा और वास्तविक भंडारण में समानता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
टीम ने सभी विक्रेताओं को केवल पॉस मशीन के माध्यम से ही उर्वरक बिक्री करने के निर्देश दिए, ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों की रक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उर्वरकों की कालाबाजारी, कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने और अनियमित वितरण करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन द्वारा नियमित जांच एवं छापेमारी अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

बीमा सखी योजना: ग्रामीण महिलाओं को बनायेगी सशक्त।

rktvnews

राष्ट्रपति ने लोहड़ी, मकर संक्रांति, माघ बिहू और पोंगल की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

हनुमानगढ़:नशा मुक्ति अवेयरनेस फोरम का गांव और वार्ड स्तर पर होगा गठन।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अपने चचेरे भाई नरेश चन्द्र साय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए,पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

15 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment