RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर के आरा में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित।

बच्चों में अब्दुल कलाम और भाभा बनने जैसी क्षमता: डॉ जीतेंद्र शुक्ला।

आरा/भोजपुर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा 3 अप्रैल।रविवार 2अप्रैल को ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल कतिरा के बच्चों ने साइंस एग्जिबिशन में अपने प्रखर बुद्धि का इस्तेमाल करते हुए अनेक साइंस प्रोजेक्ट को प्रस्तुत किया। इस आयोजन को सफल बनाने में साइंस शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही जिन्होंने बच्चों को दिमाग में नए प्रोजेक्ट का बीजारोपण कर मूर्त रूप प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया जो स्पष्ट रूप से विद्यालय प्रांगण में अभिभावक और प्रमुख लोगों के सामने दिखाई पड़ रहा है।कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी डॉ जितेंद्र शुक्ला ने फीता काटकर किया। इन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इनके कार्यों की सराहना की और कहा कि इन्हीं बच्चों में अब्दुल कलाम और भाभा बनने जैसी क्षमता छिपी है ।जरूरत है कि हम सभी इनके इच्छा के अनुरूप इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, इनको आर्थिक सहयोग प्रदान करें । बिना आपके सहयोग के अपने मनवांछित प्रोजेक्ट को अच्छे ढंग से नहीं प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्रमुख प्रोजेक्ट में सोलर सिटी ,वोल्केनो एरूपशन, रेन वाटर डिटेक्टर , वाटर साईकल ,स्मार्ट विलेज, क्लीन ग्रीन मॉडर्न सिटी , कंसर्वशन और नेचुरल रिसोर्सेज, ग्लोबल वार्मिंग, स्वक्ष भारत मिशन ,पॉल्युशन, सेव अर्थ, 3डी सोलर सिस्टम, विंड मिल ,इलेक्ट्रिसिटी जनरेशन , गेम ज़ोन, सेंस ऑर्गन आदि रहें। इनमे लेज़र होम सेक्युरिटी का प्रोजेक्ट सर्वप्रमुख और सबसे सराहनीय रहा।
निदेशक रूपेश कुमार ने आयोजन की सफलता पर सभी शिक्षक छात्र छात्राओं को बधाई दी और कहा कि सब के प्रयास से विद्यार्थियों में जो साइंस के प्रति लगाव बढ़ रहा है निश्चित रूप से आगे चलकर समाज और राष्ट्रहित में इसके परिणाम अवश्य मिलेंगे।इस अवसर पर चक्रपाणि मिश्रा भी शामिल थे।

Related posts

रोहतास:जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवम् जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

खेकड़ा तहसील दिवस में लगाया गया दिव्यांग कैंप!वर्षो से जिनको नहीं मिल पाए दिव्यांग प्रमाण पत्र जिलाधिकारी की नई पहल से एक दिन में ही दिव्यांग जनों को मिले प्रमाण पत्र।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित मतगणना से संबंधित सभी अभ्यर्थी के साथ की गई बैठक।

rktvnews

चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 आगामी 25 वर्षों में भारत की अमृत काल विकास यात्रा का नेतृत्व करेंगे : डॉ. जितेन्द्र सिंह

rktvnews

राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए सदैव तत्पर- महादेव सिंह खण्डेला

rktvnews

Leave a Comment