RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभाविप का जे जे कालेज में सदस्यता अभियान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भोजपुर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अपना सदस्यता अभियान तमाम कॉलेजों में चला रहा है। इस संबंध में कोई हंस राज मंगलम ने बताया कि कॉलेज के छात्रों को अपने राष्ट्र के प्रति ,समाज के प्रति ,संगठन के प्रति जोड़ने के लिए एक मुहीम चल रही है ताकि युवा अधिक से अधिक जुड़े ।अपनी पढ़ाई के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को समझे। वही नगर मंत्री आदित्य सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र-छात्राओं के बीच में हर समय रहता है ,अपनी आवाज उठाता है और समाधान भी कराता है। यह विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थियों के उत्थान लिए संगठन है। संगठन के माध्यम से कॉलेज, विश्वविद्यालय महाविद्यालय शैक्षणिक वातावरण बनाना , विद्यार्थियों के समस्याओं से लड़ना और समाधान करना हमारे संगठन का लक्ष्य है साथ साथ हम अपने देश के प्रति, भारत माता के प्रति ,देश की सुरक्षा के प्रति सदैव चिंतित हैं और उसके लिए सदा रहेंगे। इस बार 25हजार नए सदस्य बनाने करने का लक्ष्य निर्धारित है।
सदस्य अभियान में हंसराज मंगलम ,आदित्य सिंह ,अतुल तिवारी ,अभिषेक राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

बक्सर:मतदाता जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर नुक्कड़ नाटक का किया गया आयोजन।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में क्रीसमस पूर्व बाल मेले का आयोजन।

rktvnews

आरा टाटा नगर ट्रेन सुबह पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से हुई रवाना।दैनिक यात्रियों ने बांटी मिठाई:महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

देवघर:जनता दरबार के माध्यम से उपायुक्त ने किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

बिहार:गया जी’ के लिए धन्यवाद, पर पटना को पाटलिपुत्र कब करेंगे मुख्यमंत्री जी!

rktvnews

भोजपुर: डीडीसी की अध्यक्षता में फाईलेरिया उन्मूलन (सर्वजन दवा सेवन ) कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment